गोल्डस्टार जूते का मालिक है ये नेपाली, भारत समेत दुनिया में बेचकर कमाता है अरबों रुपये!
गोल्डस्टार जूते, जिसे अक्सर भारतीय ब्रांड समझा जाता है, वास्तव में नेपाल का है। यह ब्रांड अपनी किफायती कीमत और ...और पढ़ें

गोल्डस्टार जूते मूल रूप से नेपाल का ब्रांड है।
HighLights
गोल्डस्टार जूते मूल रूप से नेपाल का ब्रांड है।
किफायती और टिकाऊ होने के कारण भारत में बहुत लोकप्रिय।
किरण शू मैन्युफैक्चरर्स द्वारा निर्मित, अमीर प्रताप राणा मालिक।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत में जूते-चप्पल खरीदने वाले लोगों के बीच कई ऐसे ब्रांड लोकप्रिय हैं, जो कम कीमत में टिकाऊ उत्पाद उपलब्ध कराते हैं। इन्हीं में से एक है गोल्डस्टार। इसका जूता भारत में बहुत पॉपुलर है। इस जूते को देखकर लगता है कि यह भारत का ब्रांड है। लेकिन ऐसा नहीं है। यह जूता भारत के पड़ोसी नेपाल का है। नेपाल से शुरू हुआ यह ब्रांड आज भारत समेत कई देशों में अपनी अलग पहचान बना चुका है।
गोल्डस्टार के जूते आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं, इसलिए इनकी मांग बनी हुई है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
किस कंपनी का है गोल्डस्टार ब्रांड?
गोल्डस्टार ब्रांड का संबंध नेपाल की किरण शू मैन्युफैक्चरर्स से है। कंपनी ने रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले जूते बनाने पर ध्यान दिया। समय के साथ गोल्डस्टार नेपाल के प्रमुख फुटवियर ब्रांडों में शामिल हो गया।
यह भी पढ़ें- नेपाली 'मुकेश अंबानी': रिलायंस से भी पुराना ग्रुप, 32 देशों में फैला साम्राज्य; भारत के घर-घर में इनका ब्रांड
इस ब्रांड की पहचान कम कीमत वाले और सामान्य इस्तेमाल के लिए उपयुक्त जूतों से बनी। कंपनी ने ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखा, जो जूते खरीदते समय कीमत के साथ उनकी मजबूती और उपयोगिता को भी महत्व देते हैं।
कौन है गोल्डस्टार का मालिक?
गोल्डस्टार को बनाने वाला का नाम नूर प्रताप राणा था। भले ही आज वह नहीं है। लेकिन उनकी कंपनी की कमान उनके बेटे Amir Pratap JB Rana के हाथ में हैं। वह किरण शूज मैन्युफैक्चरर्स (जो गोल्डस्टार शूज और हाथी स्लिपर बनाती है) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
गोल्ड स्टार शूज की शुरुआत 1970 के दशक में नेपाल में उद्योगपति नूर प्रताप राणा द्वारा एक छोटी वर्कशॉप के रूप में हुई थी, और 'गोल्ड स्टार शूज' ब्रांड को आधिकारिक तौर पर 1990 में 'किरण शूज मैन्युफैक्चरर्स' के तहत लॉन्च किया गया था।
भारत में क्यों लोकप्रिय हैं गोल्डस्टार के जूते?
भारत में किफायती फुटवियर का बड़ा बाजार है। बड़ी संख्या में ग्राहक रोजाना इस्तेमाल के लिए ऐसे जूते पसंद करते हैं, जिनकी कीमत ज्यादा न हो और जो लंबे समय तक चल सकें। गोल्डस्टार के उत्पाद इसी तरह के ग्राहकों को ध्यान में रखकर बाजार में पेश किए जाते हैं।
नेपाल और भारत की भौगोलिक नजदीकी तथा दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों से भी इस ब्रांड को भारतीय बाजार तक पहुंचने में मदद मिली है। हालांकि, भारत में गोल्डस्टार की कुल बिक्री और बाजार हिस्सेदारी के सटीक आंकड़े सार्वजनिक रूप से उपलब्ध न होने पर इनकी कमाई के बारे में निश्चित दावा करना उचित नहीं होगा।
कितनी है मालिक की संपत्ति?
नेपाली मीडिया में 2024 के दौरान गोल्डस्टार से जुड़े कारोबार का टर्नओवर 2.22 अरब नेपाली रुपये बताया गया था। यह कंपनी के कारोबार से जुड़ा आंकड़ा है, न कि मालिक की निजी कमाई या संपत्ति का प्रमाण। कंपनी के मालिक की संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक रूप से उलब्ध नहीं है।
