2027 में 7.2% की रफ्तार से भागेगी भारत की अर्थव्यवस्था, Goldman Sachs का अनुमान; चीन छूटेगा पीछे!
गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, 2027 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.2% की दर से बढ़ेगी, जो चीन की 4.5% ...और पढ़ें

2027 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.2% की दर से बढ़ेगी।
HighLights
2027 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.2% की दर से बढ़ेगी।
चीन की अर्थव्यवस्था 4.5% की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान है।
वैश्विक एआई निवेश 2027 तक $1.8 ट्रिलियन पहुंचेगा।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। एक ओर जहां वैश्विक चुनौतियों से वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमा गई है, वहीं दूसरी ओर भारत की अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़े हुए है। ये रफ्तार ऐसे ही कायम रहेगी। दिग्गज ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक Goldman Sachs ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार 2027 में भारत की इकोनॉमी कैसी रहेगी और पड़ोसी चीन किस रफ्तार से भागेगा, इसका जिक्र है।
ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक Goldman Sachs की रिपोर्ट के अनुसार 2027 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.2% की दर से बढ़ सकती है। वहीं, पड़ोसी चीन की रफ्तार 4.5% ही रहेगी।
गोल्डमैन रिसर्च के अनुसार, 2027 में वैश्विक अर्थव्यवस्था के 2.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। यह इस साल के अनुमानित 2.7 प्रतिशत की वृद्धि से थोड़ा अधिक है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऊर्जा की कीमतों में गिरावट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में लगातार निवेश, तंग वित्तीय स्थितियों के असर को संतुलित कर देंगे।
भारत की रफ्तार चीन से अधिक, अमेरिका इस रफ्तार से भागेगा
ANI के अनुसार, गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि 2027 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी, जबकि 2026 में यह 7.9 प्रतिशत थी। यह अनुमान 6.8 प्रतिशत के आम सहमति वाले अनुमान से अधिक है।
चीन की अर्थव्यवस्था के 4.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है, जो 4.4 प्रतिशत के आम सहमति वाले अनुमान से थोड़ा अधिक है। कमजोर खपत और प्रॉपर्टी सेक्टर में लगातार बनी मुश्किलों के बावजूद, निर्यात के सहारे चीन की अर्थव्यवस्था को यह बढ़त मिलने की संभावना है।
वहीं, अमेरिका की आर्थिक विकास दर 2.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो 2026 के 2.3 प्रतिशत से अधिक है।
AI में निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान
रिपोर्ट में बताया गया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर होने वाला खर्च वैश्विक विकास में योगदान देता रहेगा। अनुमान है कि इसमें होने वाला निवेश 2026 के 1.1 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 2027 तक 1.8 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगा।
इस बढ़ोतरी में सबसे बड़ा योगदान अमेरिका में हार्डवेयर पर होने वाले निवेश का होगा। गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, इसमें 500 अरब डॉलर से अधिक की वृद्धि होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- अबू धाबी के शेख ने जिस भारतीय कंपनी में झोंके हैं अरबों रुपये, आए उसके तिमाही नतीजे; हुआ ₹312 करोड़ का मुनाफा