सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold-Silver ETF Crash: गोल्ड-सिल्वर ETF में 4% तक की गिरावट, तेल और Fed ने बढ़ाई टेंशन; क्या और टूटेगा सोना-चांदी?

Published: Mon, 28 Sep 2026 02:25 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2026 02:35 PM (IST)

Gold ETF Crash Today: सोमवार, 28 सितंबर को सोने और चांदी के ईटीएफ में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसमें ...और पढ़ें

सोने चांदी के ईटीएफ में बड़ी गिरावट तेल और फेड की चिंता से बढ़ा दबाव

सोने चांदी के ईटीएफ में बड़ी गिरावट तेल और फेड की चिंता से बढ़ा दबाव

HighLights

  1. सोमवार को गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में भारी गिरावट देखी गई।

  2. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और फेड की नीति मुख्य कारण।

  3. ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से गैर-उपज संपत्तियों पर दबाव।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| आज सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट का सीधा असर गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ पर पड़ा। सोमवार, 28 सितंबर को सिल्वर ईटीएफ में 4% से ज्यादा और गोल्ड ईटीएफ में 3% तक की गिरावट (gold silver etf crash) देखी गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई की चिंता बढ़ी है, जिससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से आगे ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीद मजबूत हुई और नॉन-यील्डिंग एसेट्स पर दबाव बढ़ गया।

Gold ETF में किसमें आई ज्यादा गिरावट?

सोने-चांदी में गिरावट के बाद गोल्ड ईटीएफ लाल निशान पर कारोबार (gold etf crash) करते दिखे। सबसे ज्यादा गिरावट आईसीआईसी आई प्रुडेंशियल गोल्ड ईटीएफ में देखी गई। इसमें 3% की गिरावट आई और यह 3.87 रुपए गिरकर 125.16 रुपए पर कारोबार करता दिखा।

इसके अलावा निप्पॉन इंडिया ईटीएफ Gold BeES 2.86% गिरकर 120.87 रुपए, जीरोधा गोल्ड ईटीएफ 2.75% गिरकर 23.02 रुपए, ग्रो गोल्ड ईटीएफ 2.79% गिरकर 14.29 रुपए और टाटा गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड 2.74% गिरकर 14.22 रुपए पर कारोबार करता दिखा।

Gold ETF

Silver ETF में 4% तक की गिरावट!

सिल्वर ईटीएफ में गोल्ड ईटीएफ से ज्यादा की गिरावट (silver etf crash) देखी गई। टाटा सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में 4.05% की भारी गिराव देखी गई और यह 21.31 रुपए पर कारोबार करता दिखा। जबकि निप्पॉन इंडिया सिल्वर ईटीएफ में 4.03% की गिरावट आई और यह 209.98 रुपए पर कारोबार करता दिखा।

इसके अलावा ग्रो सिल्वर ईटीएफ 3.93% गिरकर 21.52 रुपए, एंजल वन सिल्वर ईटीएफ 3.65% गिरकर 8.44 रुपए और जीरोधा सिल्वर ईटीएफ 3.80% गिरकर 22.30 रुपए पर कारोबार करता दिखा।

Silver ETF

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड-सिल्वर पर दबाव

ETF में गिरावट अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार की कमजोरी के साथ आई। स्पॉट गोल्ड 2.1% गिरकर 4,198.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। यह 1 सितंबर के बाद इसकी सबसे बड़ी दैनिक गिरावट की राह पर था। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 2.1% गिरकर 4,231 डॉलर पर आ गया।

चांदी में गिरावट और तेज रही। स्पॉट सिल्वर 3.4% गिरकर 62.08 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। घरेलू बाजार में MCX पर सितंबर 2026 डिलीवरी वाली चांदी 6,661 रुपये टूटकर 2,28,035 रुपये प्रति किलो और अक्टूबर 2026 गोल्ड फ्यूचर्स 3,214 रुपये गिरकर 1,47,667 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

तेल महंगा हुआ तो फेड की चिंता बढ़ी

सोने-चांदी में बिकवाली के पीछे कच्चे तेल की तेजी भी अहम वजह रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के संघर्ष खत्म करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर खोलने से जुड़े प्रस्ताव को खारिज किया। इसके बाद ब्रेंट क्रूड 3.29% बढ़कर 107.75 डॉलर प्रति बैरल हो गया। महंगे तेल से महंगाई बढ़ने की चिंता मजबूत हुई है।

इससे फेड की ओर से मौद्रिक नीति और सख्त किए जाने की आशंका बढ़ी है। फेड ने इसी महीने ब्याज दर 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 3.75-4% की थी। CME FedWatch के मुताबिक, अक्टूबर में एक और दर बढ़ोतरी की संभावना 68% आंकी जा रही है।

प्लैटिनम और पैलेडियम में भी गिरावट

ऊंची ब्याज दरें आमतौर पर सोने-चांदी जैसे बिना ब्याज वाले एसेट्स को नुकसान पहुंचाती हैं, क्योंकि इन्हें रखने की अवसर लागत बढ़ जाती है। डॉलर भी दो महीने के ऊंचे स्तर के करीब बना हुआ है। इस बिकवाली का असर सिर्फ गोल्ड-सिल्वर तक सीमित नहीं रहा। प्लैटिनम 2.7% गिरकर 1,730.78 डॉलर और पैलेडियम 2.8% गिरकर 1,231.46 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: चांदी एक झटके में ₹9100 सस्ती, सोना इतना टूटा; क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट