Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Gold Rate on 4 June: सोने की हाजिर कीमत में आई अच्‍छी गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए क्‍या रहे भाव

    By Pawan JayaswalEdited By:
    Updated: Fri, 05 Jun 2020 07:43 AM (IST)

    Gold Rate on 4 June दिल्ली में सोने का भाव गुरुवार को 274 रुपये प्रति 10 ग्राम टूट गया है। इसके साथ ही गुरुवार को दिल्ली में सोने का भाव 47185 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है।

    Gold Rate on 4 June: सोने की हाजिर कीमत में आई अच्‍छी गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए क्‍या रहे भाव

    नई दिल्ली, पीटीआइ/बिजनेस डेस्क। घरेलू सर्राफा बाजारों में गुरुवार को सोने-चांदी की हाजिर कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव गुरुवार को 274 रुपये प्रति 10 ग्राम टूट गया है। इसके साथ ही गुरुवार को दिल्ली में सोने का भाव 47,185 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है। गौरतलब है कि बुधवार को सोने का भाव दिल्ली में 47,459 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घरेलू हाजिर बाजार में सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को चांदी के भाव में 542 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से चांदी की कीमत 49,558 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। गौरतलब है कि बुधवार को चांदी 50,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

    यह भी पढ़ें: COVID-19 नियम में सिर्फ 72 घंटे में पूरा होगा EPF निकासी क्लेम का प्रोसेस, इस तरह करें आवेदन

    एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक(कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत भी गुरुवार को 274 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रही थी। उन्होंने बताया कि सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट के बाद घरेलू बाजार में भाव में कमी आई है।

    पटेल ने बताया कि भारत में धीरे-धीरे खुदरा ज्वैलरी स्टोर्स भी खुल रहे हैं। गौरतलब है कि लॉकडाउन के चलते लंबे समय से बंद रहने के बाद सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में घरेलू सर्राफा बाजार फिर से खुल गए थे। कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए 25 मार्च से देशभर में लागू किये गए लॉकडाउन के चलते  सर्राफा बाजार बंद थे। लॉकडाउन के प्रतिबंधों में अब काफी छूट दी गई है।

    वैश्विक बाजार की बात करें, तो यहां सोना गुरुवार शाम बढ़त के साथ ट्रेंड कर रहा था। ब्लूबमबर्ग के अनुसार, सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.35 फीसद या 6 डॉलर की बढ़त के साथ 1,710.80 डॉलर प्रति औंस पर और सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.45 फीसद या 7.67 डॉलर की बढ़त के साथ 1,707.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

    यह भी पढ़ें: Amazon ने विक्रेताओं के लिए हिंदी में लॉन्च की  रजिस्ट्रेशन और अकाउंट मैनेजमेंट की सेवाएं, मोबाइल ऐप से कर सकेंगे मैनेज

    चांदी की बात करें, तो गुरुवार शाम चांदी का वैश्विक वायदा भाव 0.15 फीसद या 0.03 डॉलर की बढ़त के साथ 17.99 डॉलर प्रति औंस पर और हाजिर भाव 0.17 फीसद या 0.03 डॉलर की बढ़त के साथ 17.68 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।