Move to Jagran APP

Gold Rate on 11 September: गिर गए सोने के भाव, चांदी में आई भारी गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं दाम

Gold Rate on 11 Sept सोने के घरेलू हाजिर भाव में 191 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से दिल्ली में सोने का भाव 52452 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। PC Pexels

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 04:33 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 07:40 AM (IST)
Gold Rate on 11 September: गिर गए सोने के भाव, चांदी में आई भारी गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं दाम
Gold Rate on 11 September: गिर गए सोने के भाव, चांदी में आई भारी गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं दाम

नई दिल्ली, पीटीआइ/बिजनेस डेस्क। सोने-चांदी की हाजिर कीमतों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने के घरेलू हाजिर भाव में 191 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से दिल्ली में सोने का भाव 52,452 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में गुरुवार को सोने का हाजिर भाव 52,643 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने की वैश्विक और घरेलू वायदा कीमतों में भी शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली।

loksabha election banner

वहीं, घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की हाजिर कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई। चांदी के हाजिर भाव में शुक्रवार को 990 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से चांदी का भाव 69,441 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में गुरुवार को चांदी 70,431 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें (EPF vs PPF vs VPF vs NPS: जानिए एक बड़ा रिटायरमेंट फंड तैयार करने के लिए कौनसी योजना रहेगी बेहतर)

सोने की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव शुक्रवार शाम 0.52 फीसद या 10.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1954 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय  0.07 फीसद या 1.79 डॉलर की बढ़त के साथ 1947.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।

उधर चांदी की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव शुक्रवार शाम 0.94 फीसद या 0.26 डॉलर की गिरावट के साथ 27.04 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। इसके अलावा चांदी का हाजिर भाव इस समय 0.05 फीसद या 0.01 डॉलर की बढ़त के साथ 26.89 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.