Move to Jagran APP

Gold Rate on 13 Dec: सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट, जानिए क्या रह गई कीमत

Gold Rate on 13 Dec भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 33 पैसे मजबूत होकर एक डॉलर के मुकाबले 70.50 पर कारोबार कर रहा था। PC Pixabay

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 04:43 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 09:17 AM (IST)
Gold Rate on 13 Dec: सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट, जानिए क्या रह गई कीमत
Gold Rate on 13 Dec: सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट, जानिए क्या रह गई कीमत

नई दिल्ली, पीटीआइ। सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में शुक्रवार को जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी की कीमत में मामूली गिरावट आई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने (Gold) के भाव में 232 रुपये की गिरावट आई है। भाव में इस गिरावट से सोने की कीमत 38,486 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गयी है। सिक्युरिटीज के अनुसार, रुपये में मजबूती के चलते भाव में यह गिरावट आई है। वहीं, चांदी (Silver) में शुक्रवार को मात्र 7 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

loksabha election banner

राष्ट्रीय राजधानी में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव की बात करें, तो इसमें भी शुक्रवार को 232 रुपये की गिरावट आई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट आने और रुपये में मजबूती के कारण भाव गिरा है। गौरतलब है कि दिल्ली में गुरुवार को सोना 38,718 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 33 पैसे मजबूत होकर एक डॉलर के मुकाबले 70.50 पर कारोबार कर रहा था। 

उधर चांदी का भाव शुक्रवार को मात्र सात रुपये की गिरावट के चलते 45,189 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को चांदी 45,196 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी आने से चांदी में शुक्रवार को यह गिरावट देखने को मिली है।

वैश्विक बाजार की बात करें, तो शुक्रवार को सोना बढ़त के साथ 1,470 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 16.93 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.