Gold Price: सोने के वायदा भाव में गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए भाव
Gold price on 28 March शुक्रवार को वायदा बाजार में चांदी की कीमतों की बात करें तो इसमें भी शुक्रवार शाम गिरावट देखने को मिल रही थी।
नई दिल्ली, पीटीआइ। सोने की वायदा कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार शाम पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव 0.79 फीसद या 343 रुपये की गिरावट के साथ 43,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, तीन अप्रैल 2020 के सोने का वायदा भाव शुक्रवार शाम को 0.59 फीसद या 259 रुपये की गिरावट के साथ 43,283 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। शुक्रवार को सोने के हाजिर बाजार बंद रहे।
कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में बुधवार से ही 21 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लागू है। इस लॉकडाउन के चलते आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियां बंद हैं। देश भर में लॉकडाउन के कारण हाजिर सोने के बाजार शुक्रवार को भी बंद रहे हैं। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए इसकी संक्रमण की चेन को तोड़ना आवश्यक है, जिसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने लॉकडाउन की घोषणा की है।
वैश्विक बाजार की बात करें, तो वहां शुक्रवार शाम सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.78 फीसद या 12.76 डॉलर की गिरावट के साथ 1,618.58 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.38 फीसद या 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 14.35 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।
शुक्रवार को वायदा बाजार में चांदी की कीमतों की बात करें, तो इसमें भी शुक्रवार शाम गिरावट देखने को मिल रही थी। एमसीएक्स पर पांच मई 2020 की चांदी का वायदा भाव शुक्रवार शाम 0.96 फीसद या 397 रुपये की गिरावट के साथ 40,925 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा तीन जुलाई 2020 की चांदी का वायदा भाव शुक्रवार शाम 1.22 फीसद या 506 रुपये की गिरावट के साथ 41080 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।