सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोने ने एक साल में दिया बम्पर रिटर्न, निवेशकों को कर दिया मालामाल

By Ankit KumarEdited By:
Published: Sun, 26 Apr 2020 04:47 PM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2020 07:34 AM (IST)

Gold Rate सोने के भाव में पिछले एक साल में करीब 45 फीसद की बढ़त देखने को मिली है।

सोने ने एक साल में दिया बम्पर रिटर्न, निवेशकों को कर दिया मालामाल
सोने ने एक साल में दिया बम्पर रिटर्न, निवेशकों को कर दिया मालामाल

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। पूरी दुनिया कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रही है। इस वायरस ने लोगों के स्वास्थ्य पर ही नहीं बल्कि दुनियाभर की इकोनॉमी पर भी जबरदस्त अटैक किया है। इस वायरस की वजह से विश्व भर के शेयर बाजारों में जबरदस्त भारी गिरावट देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हुआ है। वहीं, कच्चे तेल के दाम में अभूतपूर्व गिरावट देखने को मिली है। इसके बावजूद एक चीज है, जिसके दाम में लगातार तेजी देखने को मिली है। विभिन्न देशों की सरकारों द्वारा आर्थिक पैकेज की घोषणा से भी सोने के दाम में वृद्धि देखने को मिली  है। देश में रविवार को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जा रहा है। अगर आपने पिछले साल अक्षय तृतीया को सोना खरीदा था तो आप नोटिस करेंगे कि पिछले एक साल में Gold Rate में 40 फीसद तक की तेजी देखने को मिली है। 

सोने के दाम में पिछले एक वर्ष में इतनी तेजी के बावजूद विशेषज्ञ आने वाले समय में भी इस पीली धातु के दाम को लेकर भी सकारात्मक नजर आ रहे हैं। वैश्विक मंदी के और गहराने की आशंका के कारण विशेषज्ञ ऐसा मान रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल के संकेत के साथ निवेशक सेफ एसेट समझे जाने वाले सोने में निवेश करते हैं।   

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 24 अप्रैल, 2019 को 32,550 रुपये प्रति दस ग्राम पर थी। वहीं, India Bullion and Jewellers Association के मुताबिक 24 अप्रैल, 2020 को 22 कैरेट सोने का भाव 47650 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस तरह देखा जाए तो सोने के भाव में पिछले एक साल में करीब 45 फीसद की बढ़त देखने को मिली है। 

टैक्स और निवेश मामलों के विशेषज्ञ बलवंत जैन के मुताबिक कोरोनावायरस से जुड़े संकट के कारण दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। इससे सोने के भाव को मजबूती मिली है। दूसरी ओर शेयर बाजारों में गिरावट की वजह से विदेशी निवेशकों ने शेयरों की बिकवाली की है। इससे डॉलर की मांग में तेजी आई और रुपये के मुकाबले डॉलर के भाव में मजबूती आई। इस वजह से सोने के आयात पर होने वाले खर्च में बढ़ोत्तरी हुई। 

इस साल लॉकडाउन की वजह से लागू पाबंदियों के कारण अक्षय तृतीया पर सोने की मांग कम रहने की उम्मीद है। अक्षय तृतीया 2020 पर सोने की डिमांड को ध्यान में रखते हुए कई ज्वेलर्स सोने की ऑनलाइन खरीदारी का ऑप्शन दे रहे हैं। ग्राहक चाहें तो ऑनलाइन गोल्ड की बुकिंग करा सकते हैं और लॉकडाउन के बाद डिलिवरी प्राप्त कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।