सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोने-चांदी में आई और गिरावट

By Edited By:
Published: Mon, 23 Feb 2015 06:25 PM (IST)Updated: Mon, 23 Feb 2015 06:36 PM (IST)

विदेश में नरमी के बीच कमजोर घरेलू मांग के चलते सोने व चांदी में सोमवार को भी गिरावट जारी रही। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। विदेश में नरमी के बीच कमजोर घरेलू मांग के चलते सोने व चांदी में सोमवार को भी गिरावट जारी रही। इस दिन पीली धातु 120 रुपये फिसलकर 27 हजार 70 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। तीन सत्रों में यह धातु 215 रुपये टूट चुकी है। औद्योगिक यूनिटों व सिक्का निर्माताओं की ओर से समर्थन के अभाव में चांदी 135 रुपये घटकर 36 हजार 750 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। तीन दिनों में यह सफेद धातु 650 रुपये लुढ़क चुकी है।

लंदन के अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में सोना टूटकर 1193.40 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी कमजोर होकर 16.11 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। यहां सोना आभूषण के भाव 135 रुपये की हानि के साथ 26 हजार 770 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहे।

आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपये गिरकर 23 हजार 600 रुपये हो गई। चांदी साप्ताहिकडिलीवरी 125 रुपये गंवाकर 36 हजार 140 रुपये प्रति किलो बोली गई। इसी प्रकार चांदी सिक्का 1000 रुपये लुढ़ककर 58000-59000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुआ।

पढ़ेंः सोना सुधरा, चांदी चढ़ी