सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Price Today: दिल्ली से पटना तक सस्ता हुआ सोना, जानिए आपके शहर में कल कैसा रहेगा भाव

By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth Priyadarshi
Published: Thu, 25 May 2023 06:04 PM (IST)Updated: Thu, 25 May 2023 06:10 PM (IST)

Gold Silver Price Today शादियों के सीजन में सोने-और चांदी के रेट में लगातार कमी देखने को मिल रही है। ...और पढ़ें

Gold Silver Price Today: Check Latest Update Today
Gold Silver Price Today: Check Latest Update Today

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Gold Price Today: कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 430 रुपये गिरकर 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबार में सोना 60,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Today Gold Silver Price: चांदी भी 750 रुपये की गिरावट के साथ 72,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक कमोडिटीज सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में सोने की कीमत 430 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी।

आज कैसा रहा सोने-चांदी का रेट?

विदेशी बाजार में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 1,960 डॉलर प्रति औंस और 23.09 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में तेजी के कारण कॉमेक्स हाजिर सोने की कीमत में गिरावट आई है।

कमजोर मांग से सोना वायदा में गिरावट

व्यापारियों द्वारा अपने सौदों के आकार को कम करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोना 44 रुपये गिरकर 59,816 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, जून डिलीवरी के लिए सोना अनुबंध 7,400 लॉट के कारोबार में 44 रुपये या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,816 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का श्रेय कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान को दिया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,978.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

चांदी का वायदा भाव टूटा

कारोबारियों के सौदे कम करने से बृहस्पतिवार को चांदी का वायदा भाव 95 रुपये की गिरावट के साथ 70,991 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई डिलीवरी के लिए चांदी का अनुबंध 95 रुपये या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70,991 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जिसमें 13,662 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.13 प्रतिशत गिरकर 23.21 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।