सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Price: रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंचा चांदी वायदा भाव, सोने की वायदा कीमतों में भी आई तेजी, जानिए भाव

By Pawan JayaswalEdited By:
Published: Tue, 21 Jul 2020 10:32 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 01:38 PM (IST)

Gold Price मंगलवार सुबह चार सितंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत 1418 रुपये के जबरदस्त उछाल के साथ 55423 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेंड कर रही थी।

Gold Price: रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंचा चांदी वायदा भाव, सोने की वायदा कीमतों में भी आई तेजी, जानिए भाव
Gold Price: रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंचा चांदी वायदा भाव, सोने की वायदा कीमतों में भी आई तेजी, जानिए भाव

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इस उछाल के साथ चांदी की घरेलू वायदा कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर चार सितंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत 1,418 रुपये के जबरदस्त उछाल के साथ 55,423 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेंड कर रही थी। यह इस चांदी का अब तक का उच्चतम स्तर है। चांदी के साथ ही सोने के घरेलू वायदा भाव में भी मंगलवार सुबह बढ़त देखने को मिली है।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today सोने की वायदा कीमतें रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर, चांदी पहली बार 60,000 पार, जानिए भाव

घरेलू वायदा बाजार में सोने के भाव में भी मंगलवार सुबह बढ़त देखी गई है। एमसीएक्स पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव मंगलवार सुबह 0.15 फीसद या 73 रुपये की बढ़त के साथ 49,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, पांच अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव मंगलवार सुबह 0.16 फीसद या 77 रुपये की बढ़त के साथ 49,235 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

यह भी पढ़ें: घर बैठे बड़ी आसानी से एसबीआई में खुलवा सकते हैं Online एफडी अकाउंट, यह है प्रक्रिया

अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 0.16 फीसद या 2.90 डॉलर की बढ़त के साथ 1,820.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.05 फीसद या 0.93 डॉलर की बढ़त के साथ 1,818.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

चांदी के वैश्विक भाव में भी मंगलवार सुबह बढ़त देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, चांदी का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर मंगलवार सुबह 2.44 फीसद या 0.49 डॉलर की बढ़त के साथ 20.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत इस समय 1.83 फीसद या 0.36 डॉलर की बढ़त के साथ 20.27 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखी।

जानिए क्या होता है वायदा भाव?

सोने का व्यापार दो तरह से होता है। एक हाजिर बाजार में और दूसरा वायदा बाजार में। वायदा बाजार को कमोडिटी एक्सचेंज भी कहा जाता है। वायदा बाजार में वस्तु को डिजिटल माध्यम से बेचा और खरीदा जाता है। वायदा बाजार में वस्तु के पुराने और नए भावों के आधार पर भविष्य के भावों में सौदे किये जाते हैं। इस बाजार में एक तय तारीख तक के लिए सौदे होते हैं। वायदा बाजार का सीधा असर हाजिर बाजार पर पड़ता है। हाजिर बाजार और वायदा बाजार में वस्तु के भाव में कोई बड़ा अंतर नहीं होता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।