Move to Jagran APP

Gold Price on 30 March: गिर गया सोने का हाजिर भाव, चांदी में भी आई गिरावट, जानिए क्या रह गई हैं कीमतें

Gold Price on 30 March सोने के घरेलू हाजिर भाव में मंगलवार को 138 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से सोने का भाव 44113 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर कीमतों में गिरावट के चलते घरेलू स्तर पर भाव में गिरावट आई।

By Pawan JayaswalEdited By: Published: Tue, 30 Mar 2021 04:12 PM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 07:04 AM (IST)
Gold Price on 30 March: गिर गया सोने का हाजिर भाव, चांदी में भी आई गिरावट, जानिए क्या रह गई हैं कीमतें
Gold Price Today P C : Pexels

नई दिल्ली, पीटीआइ। घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने के घरेलू हाजिर भाव में मंगलवार को 138 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से सोने का भाव 44,113 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। सिक्युरिटीज के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कीमतों में गिरावट के चलते घरेलू स्तर पर भाव में गिरवाट आई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 44,251 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

loksabha election banner

सोने के साथ ही चांदी के हाजिर भाव में भी मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। चांदी में 320 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से चांदी का भाव 63,212 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। गौरतलब है कि चांदी पिछले सत्र में 63,532 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो मंगलवार शाम सोने के हाजिर और वायदा दोनों भाव गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे। सोने का वैश्विक वायदा भाव 1.13 फीसद या 19.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1695.30 डॉलर प्रति औंस पर पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, इस समय सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.96 फीसद या 16.44 डॉलर की गिरावट के साथ 1695.76 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी की बात करें, तो वैश्विक स्तर पर इसकी भी कीमतें मंगलवार शाम गिरावट के साथ ट्रेड करती देखी गई। चांदी का वैश्विक वायदा भाव 1.30 फीसद या 0.32 डॉलर की गिरावट के साथ 24.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 1.23 फीसद या 0.30 डॉलर की गिरावट के साथ 24.35 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, 'बिकवाली के चलते कॉमेक्स (न्यूयॉर्क बेस्ड कमोडिटीज एक्सचेंज) पर सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। डॉलर में मजबूती से सोना दो हफ्ते के निम्म स्तर पर आ गया है।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.