सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Price Today: सोने-चांदी की वायदा कीमतों में आई तेजी, जानिए क्या हैं भाव

By Pawan JayaswalEdited By:
Published: Tue, 25 Aug 2020 10:27 AM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2020 10:43 AM (IST)

Gold Price Today चार दिसंबर 2020 के सोने का वायदा भाव एमसीएक्स पर इस समय 0.39 फीसद या 201 रुपये ...और पढ़ें

Gold Price Today: सोने-चांदी की वायदा कीमतों में आई तेजी, जानिए क्या हैं भाव
Gold Price Today: सोने-चांदी की वायदा कीमतों में आई तेजी, जानिए क्या हैं भाव

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार सुबह सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार सुबह 10 बजकर 13 मिनट पर पांच अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव 0.35 फीसद या 178 रुपये की बढ़त के साथ 51,447 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चार दिसंबर 2020 के सोने का वायदा भाव एमसीएक्स पर इस समय 0.39 फीसद या 201 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 51,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। गौरतलब है कि सोने का घरेलू हाजिर भाव सोमवार को 53,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। मंगलवार सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर एमसीएक्स पर चार सितंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव 0.76 फीसद या 496 रुपये की तेजी के साथ 66,065 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चार दिसंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव इस समय 0.27 फीसद या 187 रुपये की बढ़त के साथ 68,188 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। गौरतलब है कि सोमवार को चांदी का घरेलू हाजिर भाव 68,202 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा था।

वैश्विक स्तर पर सोना

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में मंगलवार सुबह बढ़ोत्तरी देखी गई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.13 फीसद या 2.50 डॉलर की बढ़त के साथ 1,941.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.29 फीसद या 5.51 डॉलर की तेजी के साथ 1,934.39 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।

वैश्विक स्तर पर चांदी

वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह चांदी की कीमतों की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, कॉमेक्स पर मंगलवार सुबह चांदी का वायदा भाव 0.49 फीसद या 0.13 डॉलर की बढ़त के साथ 26.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.13 फीसद या 0.03 डॉलर की मामूली गिरावट के साथ 26.54 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।