सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Silver Price: सस्ता हुआ सोना, कीमत में हुई इतनी गिरावट, चेक करें कहां है सबसे कम रेट

By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth Priyadarshi
Published: Thu, 02 Mar 2023 04:34 PM (IST)Updated: Thu, 02 Mar 2023 04:56 PM (IST)

Gold Silver Price Today सोना आज फिर से सस्ता होने लगा है। रिटेल मार्केट में सोने का दाम आज गिरा। ...और पढ़ें

Gold Silver Price Today: Gold Price fall on low demand
Gold Silver Price Today: Gold Price fall on low demand

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Gold Silver Price: कमजोर वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 295 रुपये गिरकर 55,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले सत्र में सोना 55,995 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 640 रुपये की गिरावट के साथ 64,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। विदेशी बाजारों में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,831 डॉलर प्रति औंस और 20.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।

उधर व्यापारियों द्वारा अपने सौदों के आकार को कम करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोना 51 रुपये गिरकर 55,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, अप्रैल डिलीवरी के लिए सोना अनुबंध 11,125 लॉट के कारोबार में 51 रुपये या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

Gold Silver Price Today विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का श्रेय कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान को दिया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,837.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

चांदी वायदा में भी गिरावट

कारोबारियों के सौदे कम करने से बृहस्पतिवार को चांदी का वायदा भाव 360 रुपये की गिरावट के साथ 63,575 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च डिलीवरी के लिए चांदी का अनुबंध 257 लॉट के कारोबार में 360 रुपये या 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63,575 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20.90 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

आज क्या है सोने और चांदी का नया रेट

Today Gold Silver Rates: गुड रिटर्न के मुताबिक, समाचार लिखे जाने तक सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें इस तरह हैं-

  • दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 56,600 रुपये है।
  • जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 56,600 रुपये में बिक रहा है।
  • पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 56,500 रुपये है।
  • कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 56,450 रुपये है।
  • मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 56,450 पर बिक रहा है।
  • बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 56,500 रुपये का है।
  • हैदराबाद में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 56,450 रुपये का है।
  • चंडीगढ़ में सोने की कीमत 56,600रुपये है।
  • लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 56,600 रुपये है।