सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Price: क्यों बढ़ रही सोने की चमक, क्या 1 लाख रुपये के पार पहुंच जाएगा भाव?

Published: Wed, 12 Feb 2025 04:08 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 12 Feb 2025 05:17 PM (GMT+05:30)

Gold Price Surge अभी सोने का भाव 86360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसका मतलब है कि सोने को 1 ...और पढ़ें

ट्रंप की आर्थिक नीतियों से लगातार ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ रहा है।
ट्रंप की आर्थिक नीतियों से लगातार ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ रहा है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। पिछले साल सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। यह साल 2025 में भी जारी है। इस साल करीब डेढ़ महीने में ही सोने की कीमतों में 8,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (लगभग 11 फीसदी) की बढ़ोतरी हो चुकी है। हाल ही में सोना 86,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था। अब सवाल उठता है कि सोने का दाम क्यों बढ़ रहा है और क्या सोना आने वाले महीनों में 1 लाख रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है?

सोने की कीमत क्यों बढ़ रही है?

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक नीतियों से लगातार ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ रहा है।
  • भारत में शादी का सीजन चल रहा है। इस दौरान सोने की खरीदारी से डिमांड और प्राइस में तेजी आ रही है।
  • डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहा है। इसका असर भी सोने की कीमतों में देखने को मिल रहा है।
  • वैश्विक बाजार में महंगाई दर अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। इसलिए लोग सोने में निवेश कर रहे हैं।
  • शेयर मार्केट में भारी गिरावट के चलते निवेशकों का रुझान सोने की तरफ तेजी से बढ़ रही है।

क्या 1 लाख के पार जाएगा सोना?

अभी सोने का भाव 86,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसका मतलब है कि सोने को 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने के लिए 14,000 रुपये यानी लगभग 16 फीसदी और बढ़ना होगा। हालांकि, अधिकांश एक्सपर्ट का मानना है कि सोने में तेजी जारी रह सकती है, लेकिन 2025 में सोने का 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को छूना मुश्किल होगा।

आनंद राठी शेयर ब्रोकर्स के डायरेक्टर नवीन माथुर के अनुसार, 2024 में सोना 27 फीसदी बढ़ा था। 2025 में अब तक 11 फीसदी बढ़ चुका है। इसकी प्रमुख वजह भू-राजनीतिक तनाव, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और ब्याज दर कटौती की उम्मीदों के कारण हुई है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के हेड अनुज गुप्ता के मुताबिक, सोना दिवाली तक का 87,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है। लेकिन, 1 लाख रुपये का स्तर फिलहाल मुमकिन नहीं दिख रहा। कुछ अन्य एक्सपर्ट का मानना है कि सोने की कीमतें जल्द 90 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकती हैं।

क्या टैरिफ वॉर से सोने में और तेजी आएगी?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला किया है। इससे ग्लोबल ट्रेड वॉर की आशंका पैदा हो गई है। इस कारण निवेशकों का झुकाव सुरक्षित निवेश (Safe-Haven Asset) जैसे कि सोने की ओर बढ़ रहा है।

आर्थिक जानकारों का मानना है कि अगर टैरिफ विवाद और बढ़ता है, तो यह सोने की कीमतों को बढ़ावा दे सकता है। हालांकि, अगर अमेरिकी फेडरल रिजर्व मुद्रास्फीति को रोकने के लिए सख्त मौद्रिक नीति अपनाता है, तो सोने की कीमतों में गिरावट भी आ सकती है। की तेजी को सीमित कर सकता है।

यह भी पढ़ें : बजट 2025 में मिली छूट के बाद कितना बचेगा टैक्स, बताएगा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का नया कैलकुलेटर

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।