यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gold Price Down: ट्रंप टैरिफ के बाद सोने के दाम में आई बड़ी गिरावट, चांदी भी पड़ी फीकी; देखें रेट
सोने और चांदी दोनों के दाम (Gold and Silver Price Today) में आज 11 अगस्त को बड़ी गिरावट दर्ज की ...और पढ़ें

नई दिल्ली। ट्रंप टैरिफ (Trump Tariff Impact) के बाद आज 11 अगस्त को सोने (Gold Price Down) और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। कमोडिटी एक्सपर्ट केडिया से बातचीत के दौरान भी ये सामने आया था कि आने वाले दिनों में गोल्ड में करेक्शन का समय जरूर आएगा।
कई विशेषज्ञों का भी ये मानना है कि ट्रंप टैरिफ का सीधा तौर पर सोने और चांदी पर असर नहीं होगा। एमसीएक्स और Bullions दोनों में ही सोने और चांदी में गिरावट देखी जा रही है। आइए जानते हैं कि इनमें कितनी करेक्शन आई है।
सोने और चांदी में बड़ी गिरावट
एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) में 10 ग्राम सोने में 830 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। ये कुल मिलाकर 0.82 फीसदी गिरावट आई है। Bullions में 10 ग्राम सोने का दाम 101,090 रुपये दर्ज किया है। इसमें अभी सुबह 10.25 बजे 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।
वहीं अगर चांदी की बात करें तो 1 किलो चांदी के दाम 571 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। ये 0.50 फीसदी है।
कितना है आज Gold Price?
एमसीएक्स में सुबह 10.54 बजे 10 ग्राम सोने का दाम 100,477 रुपये दर्ज किया गया है। इसने अब तक 100202 रुपये पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। वहीं 100,810 रुपये पहुंचकर अब तक का हाई रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले ये 101,212 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था।
सुबह 10.57 बजे Bullions में 10 ग्राम सोने का दाम 101,240 रुपये दर्ज किया गया है। इसमें 850 रुपये की गिरावट है।
वहीं यहां 22 कैरेट सोने का दाम 92,803 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 75,930 रुपये दर्ज किया गया है।
Silver Price: कितनी है चांदी की कीमत?
सुबह 11 बजे Bullions में 1 किलो चांदी का भाव 114,720 रुपये दर्ज किया गया है। इसमें 670 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 114300 रुपये दर्ज किया गया है। इसमें अभी 581 रुपये की गिरावट है।
इसने अब तक 113950 रुपये पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। वहीं 1144150 रुपये पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है। ये 114881 प्रति किलो पहुंचकर क्लोज हुआ था।
