सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रेन से भी सस्ता है GoAir का हवाई टिकट, महज 899 रुपये में करें यात्रा

By Sajan ChauhanEdited By:
Published: Tue, 18 Jun 2019 04:48 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2019 08:15 AM (IST)

गो एयर (GoAir) इस समय फ्लाइट्स की टिकट पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। गो एयर के इस ऑफर में ...और पढ़ें

ट्रेन से भी सस्ता है GoAir का हवाई टिकट, महज 899 रुपये में करें यात्रा
ट्रेन से भी सस्ता है GoAir का हवाई टिकट, महज 899 रुपये में करें यात्रा

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। देश की जानी-मानी बजट एयरलाइन कंपनी गो एयर (GoAir) इस समय फ्लाइट्स की टिकट पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। अगर आप इस समय हवाई यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो गो एयर का यह ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। गो एयर के इस ऑफर में मात्र 899 रुपये में डॉमेस्टिक फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते हैं। इस ऑफर में तय समय में टिकट की बुक की जाएगी और तय समय के बीच में ही यात्रा का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें: SBI विदेश में पढ़ाई के लिए देता है डेढ़ करोड़ तक का लोन, जानिए क्‍या है इसकी खासियत

इस ऑफर के तहत 18 जून, 2019 से 23 जून, 2019 तक टिकट बुक की जा सकती है। ऑफर के तहत बुक हुई टिकट पर सिर्फ 1 जुलाई, 2019 से लेकर 30 सितंबर, 2019 तक यात्रा कर सकते हैं। इस ऑफर के लिमिटेड सीट हैं, जिन पर यात्रा की जाएगी।

ये भी पढ़ें: इन प्राइवेट बैंकों ने घटाई एफडी की जमा दरें, जानें क्या है नया रेट

गो एयर के इस ऑफर में सबसे सस्ता टिकट बागडोगरा-गुवाहाटी रूट के लिए 899 रुपये है। गो एयर के इस ऑफर में अन्य रूट जैसे पटना-रांची रूट के लिए किराया 1,199 रुपये, गुवाहाटी-बागडोगरा रूट के लिए किराया 1,299 रुपये, कोलकाता-भुवनेश्वर रूट के लिए किराया 1,399 रुपये, अहमदाबाद-दिल्ली रूट के लिए किराया 1,798 रुपये, दिल्ली-लखनऊ रूट के लिए किराया 1,769 रुपये, चंडीगढ़-श्रीनगर रूट के लिए किराया 1,777 रुपये, मुंबई-कोच्चि रूट के लिए किराया 1,789 रुपये, अहमदाबाद-दिल्ली रूट के लिए किराया 1,798 रुपये और दिल्ली-गोवा रूट के लिए किराया 3,200 रुपये और लेह-श्रीनगर रूट के लिए किराया 4,709 रुपये है।

ग्राहकों को अतिरिक्त 10 फीसद डिस्काउंट के लिए डॉमेस्टिक फ्लाइट की टिकट बुक करते हुए GOAIR10 प्रोमोकोड का इस्तेमाल करना होगा। गो एयर ने एक रीलिज में कहा कि इस प्रोमो कोड का इस्तेमाल सिर्फ गो एयर की आधिकारिक वेबसाइट और गो एयर की मोबाइल ऐप से बुकिंग में ही किया जा सकता है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप