सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Flipkart Big Billion Days: आ गई साल की सबसे बड़ी सेल, इनको मिलेगा अर्ली एक्सेस; इस बार लिस्ट होंगे 15 करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट्स

Published: Tue, 06 Oct 2026 06:55 PM (IST)

फ्लिपकार्ट की सबसे बड़ी 'द बिग बिलियन डेज' सेल 9 अक्टूबर से शुरू हो रही है, जिसमें प्लस, ब्लैक या ...और पढ़ें

Flipkart Big Billion Days: आ गई साल की सबसे बड़ी सेल, इनको मिलेगा अर्ली एक्सेस; इस बार लिस्ट होंगे 15 करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट्स

Flipkart Big Billion Days: आ गई साल की सबसे बड़ी सेल, इनको मिलेगा अर्ली एक्सेस; इस बार लिस्ट होंगे 15 करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट्स

HighLights

  1. सेल 9 अक्टूबर से शुरू, अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर से।

  2. 15 करोड़ से अधिक प्रोडक्ट्स, 60% ज्यादा सेलर्स होंगे।

  3. AI-पावर्ड शॉपिंग और 2.5 लाख नए रोजगार का सृजन।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी फ्लिपकार्ट की सबसे बड़ी सेल यानी कि द बिग बिलियन डेज का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। फ्लिपकार्ट की ये सेल 9 अक्टूबर से शुरू हो रही है, और इस बार सेल में कई सारी नई चीजें भी होने वाली हैं। तो आइए बताते हैं इस बार आपको सेल में क्या-क्या देखने को मिल सकता है।

किसे मिले सेल का अर्ली एक्सिस?

अगर आपके पास Plus, BLACK या फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड यूजर हैं, तो आपको 8 अक्टूबर से ही अर्ली एक्सिस (Early Access) मिल सकता है। फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने बताया कि इस बार सेल का दायरा पहले से कहीं ज्यादा बड़ा है। इस सेल में देश-विदेश के ब्रांड्स के 15 करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट्स उपलब्ध होंगे। इसमें मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, होम अप्लायंसेज और फेस्टिव गिफ्टिंग जैसी हर कैटेगरी शामिल है। इसके अलावा, फैशन कैटेगरी में 1,200 से ज्यादा नए ट्रेंड्स इस साल की सबसे कम कीमतों पर मिलेंगे।

MSMEs का मिला साथ

इस बार की सेल की खास बात ये है कि पिछले साल के मुकाबले 60% ज्यादा सेलर्स हिस्सा ले रहे हैं। छोटे व्यापारियों, कारीगरों और बुनकरों के ढाई करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट्स पहले ही फुलफिलमेंट सेंटर्स में पहुंचा दिए गए हैं, ताकि ग्राहकों तक डिलीवरी और भी तेजी से हो सके। इसके अलावा इस बार की शॉपिंग पूरी तरह से स्मार्ट होगी। यहां पर एआई का भरपूर इस्तेमाल किया जा सकेगा। आप इमेज डालकर, बोलकर या लिखकर भी आसानी से किसी भी सामान को खोज पाएंगे।

रोजगार और मजबूत डिलीवरी नेटवर्क

फ्लिपकार्ट ने इस फेस्टिव सीजन 2.5 लाख से ज्यादा नए रोजगार पैदा किए हैं, जिनमें लगभग 75,000 पहली बार नौकरी पाने वाले युवा शामिल हैं। साथ ही, डिलीवरी नेटवर्क को इतना मजबूत किया गया है कि अब लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के दूर-दराज के इलाकों में भी तेजी से सामान पहुंचाया जा सकेगा। वहीं इस फेस्टिव सीजन फ्लिपकार्ट मिनट्स पर 1,400 से ज्यादा कैटेगरी के 77,000 से अधिक प्रोडक्ट्स मिलेंगे, यानी डेली ग्रॉसरी से लेकर लास्ट-मिनट गिफ्टिंग तक, सब कुछ मिनटों में आपके दरवाजे पर होगा।

इस बार फ्लिपकार्ट पर भले ही कई सारे सामान आपको सेल में मिल जाएं, लेकिन याद रखिए उतना ही सामान खरीदें जितना आपको जरूरत हो। सेल में खरीदा गया सामान अभी आपको सस्ता लग सकता है, लेकिन बाद में वो आपका मंथली बजट भी बिगाड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: वेज सिलिंग बढ़ने के बाद नौकरी बदलने पर घट सकती है पेंशन! कंपनी छोड़ते ही सबसे पहले करें ये काम