US Fed Decision: फेड की ब्याज दरें बढ़ते ही सोना-चांदी क्रैश, आज भारत में मचेगी तबाही! शेयर मार्केट पर दिखेगा असर?
Gold Silver Price Crash: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने 2023 के बाद पहली बार ब्याज दर में 25 बेसिस पॉइंट की ...और पढ़ें

फेडरल रिजर्व की ब्याज दर वृद्धि से सोना-चांदी में भारी गिरावट, भारतीय बाजारों पर भी दिखेगा असर
HighLights
फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 4% की।
ब्याज दर वृद्धि के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी गिरे।
भारतीय शेयर बाजार और सोने-चांदी पर भी गिरावट का असर।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने 2023 के बाद पहली बार ब्याज दर में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 3.75% से बढ़ाकर 4% की लक्ष्य सीमा में कर दिया है। 15-16 सितंबर की FOMC बैठक में लिया गया यह फैसला महंगाई के लगातार ऊंचे बने रहने के बीच आया है। अगस्त में अमेरिका की उपभोक्ता महंगाई दर सालाना आधार पर 3.4% रही, जो फेड के 2% लक्ष्य से काफी ऊपर है।
फेड के फैसले के तुरंत बाद ग्लोबल मार्केट में इसका असर दिखने लगा। सेबी रजिस्टर्ड मार्केट और कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के मुताबिक,
फेड का फैसला बाजार की उम्मीद के मुताबिक ही रहा और FOMC ने ब्याज दर 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 4% कर दी। यह कदम फिलहाल बाजार के लिए दबाव वाला साबित हो सकता है, खासकर गोल्ड और सिल्वर के लिए।
ग्लोबल मार्केट में क्रैश हुआ सोना-चांदी
फेड का फैसला आने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट (gold silver price crash) देखी गई। सोना 80 डॉलर गिरकर 4288 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर कारोबार करने लगा। वहीं, चांदी भी टूटकर 63 डॉलर प्रति औंस के लेवल आ गई। अनुज गुप्ता ने बताया कि,
फेड के रेट हाइक के बाद दोनों धातुओं में गिरावट देखने को मिली है। ब्याज दर बढ़ने से डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड को सपोर्ट मिलता है, जिससे डॉलर में कीमत तय होने वाली गोल्ड-सिल्वर जैसी धातुओं पर दबाव बन सकता है।"
डॉलर इंडेक्स में फैसले के बाद रिकवरी
डॉलर इंडेक्स में भी फैसले के बाद तेज रिकवरी देखने को मिली। गुप्ता के मुताबिक, डॉलर इंडेक्स करीब 111.97 के आसपास पहुंच गया। वहीं अमेरिकी 10-ईयर बॉन्ड यील्ड करीब 4.05% और 30-ईयर बॉन्ड यील्ड करीब 4.11% के आसपास रही। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी भी सोने के लिए चुनौती मानी जाती है।
अब आगे की दिशा के लिए गोल्ड और सिल्वर के अहम स्तरों पर नजर रहेगी। अनुज गुप्ता ने बताया कि गोल्ड के लिए 4200 डॉलर का अहम सपोर्ट हो सकता है। वहीं चांदी के लिए 62 डॉलर का सपोर्ट सबसे अहम है।"
अनुज गुप्ता के मुताबिक, फेड के नतीजे आने के बाद भारतीय शेयर बाजार और सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।
फेड की दर बढ़ोतरी के बाद अब बाजार की नजर आगे की नीति पर है। फेड ने 2026 में आगे भी दर बढ़ाने की संभावना का संकेत दिया है। ऐसे में आने वाले सत्रों में डॉलर, बॉन्ड यील्ड और अमेरिकी महंगाई के आंकड़े गोल्ड-सिल्वर की दिशा के लिए अहम रहेंगे।
