सितंबर में निर्यात में 2.15 फीसद गिरावट, आयात 10.45 फीसद बढ़ा
सितंबर में निर्यात में सालाना आधार पर 2.15 फीसद की गिरावट आई है।
By NiteshEdited By: Published: Mon, 15 Oct 2018 05:35 PM (IST)Updated: Mon, 15 Oct 2018 05:40 PM (IST)
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। सितंबर में निर्यात में सालाना आधार पर 2.15 फीसद की गिरावट आई है। जबकि आयात 10.45 फीसद बढ़ गया है। पांच माह बाद एक बार फिर सितंबर में निर्यात में कमी आई है। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर की अवधि में आयात 16.16 फीसद बढ़ा है। सितंबर माह में व्यापार घाटा 13.98 अरब डॉलर रहा। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में व्यापार घाटा 94.32 अरब डॉलर रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें