सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mukesh Ambani House Tour: मात्र 2 रुपये में घूमें मुकेश अंबानी का घर, करोड़ों में है कीमत

Published: Tue, 03 Jun 2025 05:02 PM (IST)Updated: Thu, 05 Jun 2025 10:30 AM (IST)

मुकेश अंबानी देश के दिग्गज बिजनेसमैन हैं। अगर आप भी मुकेश अंबानी का घर देखना चाहते हैं तो आपका ये ...और पढ़ें

सिर्फ 2 रुपये में करें मुकेश अंबानी के पुश्तैनी घर की सैर!
सिर्फ 2 रुपये में करें मुकेश अंबानी के पुश्तैनी घर की सैर!

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी को आज कौन नहीं जानता। वे देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं। उनकी गिनती दुनिया के सबसे अमीर लोगों में होती है।  

अगर आप मुकेश अंबानी का घर घूमने (Mukesh Ambani House Tour) की चाहत रखते हैं, तो अब ये पूरी हो सकती है। आप केवल दो रुपये में अंबानी हाउस घूम सकते हैं। ये बात ध्यान देने वाली है कि हम यहां मुंबई में स्थित एंटिला हाउस की बात नहीं कर रहे हैं।

2 रुपये में घूमें ये घर

गुजरात के चोरवाड़ में अंबानी परिवार का पुश्तैनी घर स्थित है। इस घर में मुकेश अंबानी और उनके भाई अनिल अंबानी ने अपना बचपन बिताया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये घर लगभग 100 साल पुराना है। इस घर की कीमत आज लगभग 100 करोड़ है।

इस घर को धीरूभाई अंबानी मेमोरियल हाउस (Deerubani ambani Memorial House)  भी कहा जाता है। साल 2011 में अंबानी परिवार ने घर को म्यूजियम का रूप दिया था। इस म्यूजियम के जरिए आप जान सकते हैं कि मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी का बचपन कैसे बीता। इस घर को दो हिस्सों में बांटा गया है। इनमें से एक हिस्सा जनता के लिए खुला है, वहीं दूसरे हिस्से में अंबानी परिवार आज भी कभी-कभी विजिट करता है।

ये म्यूजियम मंगलवार से लेकर रविवार तक खुला रहता है। इसकी टाइमिंग सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक की है। इसकी टिकट ऑनलाइन नहीं खरीदी जा सकती। आप इसे ऑफलाइन ही खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-8th Pay Commission को लेकर आई अपडेट, इतनी हो सकती है देरी, किसे होगा नुकसान?