ईपीएफओ की अहम बैठक आज
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के केंद्रीय ट्रस्टी बोर्ड (सीबीटी) की बुधवार को बैठक होगी। इसमें कम वेतन वाले कर्मचारियों को अंशदान से छूट देने जैसे बजट में किए गए प्रस्तावों पर विचार हो सकता है। इसके अलावा ईपीएफओ ने अपने अंशदाताओं के लिए घर की व्यवस्था करने के प्रस्ताव
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के केंद्रीय ट्रस्टी बोर्ड (सीबीटी) की बुधवार को बैठक होगी। इसमें कम वेतन वाले कर्मचारियों को अंशदान से छूट देने जैसे बजट में किए गए प्रस्तावों पर विचार हो सकता है। इसके अलावा ईपीएफओ ने अपने अंशदाताओं के लिए घर की व्यवस्था करने के प्रस्ताव पर विचार के लिए एक छह सदस्यीय विशेषज्ञ समूह भी गठित कर दिया है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे बड़ी कंपनी
नई दिल्ली। संपत्तियों के मूल्य के आधार पर मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी कंपनी है। इसकी संपत्तियों का मूल्य 3.68 लाख करोड़ रुपये है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (2.52 लाख करोड़ रुपये) को दूसरे स्थान पर रखा गया है। वहीं, 2.25 लाख करोड़ की संपत्तियों के साथ हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी तीसरे नंबर पर है। कॉरपोरेट मामलों के मंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा में यह जानकारी दी।
साई प्रसाद ग्रुप से सावधान
मुंबई। पूंजी बाजार नियामक सेबी ने जनता को साई प्रसाद ग्रुप की ओर से चलाई जा रही अवैध सामूहिक निवेश स्कीमों को लेकर सतर्क किया है। सेबी पहले ही इस समूह की कंपनी साई प्रसाद फूड्स और इसके प्रमोटरों को अपनी स्कीम बंद कर निवेशकों के पैसे लौटाने का आदेश दे चुका है।
विप्रो और टाटा स्टील को खिताब
नई दिल्ली। देश की तीन बड़ी कंपनियां- विप्रो, टाटा पावर और टाटा स्टील सबसे नैतिक कंपनी हैं। इन कंपनियों को यह खिताब नैतिक कारोबार के नए मानक स्थापित कर रहे एथिस्फयेर इंस्टीट्यूट ने दिया है। इंस्टीट्यूट ने 50 कारोबारों से जुड़ी 21 देशों की 132 कंपनियों को ये खिताब दिए हैं।
खाताधारकों के लिए आवास योजना शुरू करेगा ईपीएफओईपीएफओ अपने पेंशनधारकों को देगा चिकित्सा लाभ!