e-Passport आ गया तो क्या पुराना पासपोर्ट हो जाएगा अमान्य, क्या कहता है नियम?
देशभर में ई-पासपोर्ट (e-Passport) की एंट्री हो चुकी है। चूंकि ई-पासपोर्ट अभी नया है। इसलिए इसे लेकर लोगों के मन ...और पढ़ें
-1767944390034_m.webp)
नई दिल्ली। देश में ई-पासपोर्ट लॉन्च हो चुका है। चूंकि ये कॉन्स्पेट अभी नया है। इसलिए लोगों के मन में इसे लेकर काफी कन्फ्यूजन है। जैसे काफी लोगों के पास पुराने पासपोर्ट हैं और वे अभी एक्सपायर नहीं हुए हैं, तो क्या ऐसे पासपोर्ट अमान्य हो जाएंगे?
अब पासपोर्ट के साथ एक चिप लगी आएगी। इस चिप में व्यक्ति के बारे में सभी जानकारी होगी। यही चिप सामान्य पासपोर्ट को ई-पासपोर्ट बना देगी।
क्या पुराना पासपोर्ट अमान्य हो जाएगा?
आपके पास मौजूद सामान्य पासपोर्ट तब तक अमान्य नहीं होगा, जब तक वह एक्सपायर नहीं हो जाता। अगर आपका मौजूदा पासपोर्ट एक बार एक्सपायर हो जाए तो वह अमान्य हो जाएगा। इसके बाद आपको भी नया ई-पासपोर्ट बनाना होगा।
ई-पासपोर्ट, सामान्य से कितना अलग?
अगर लुक की बात करें तो ई-पासपोर्ट में एक चिप लगी होगी। ई-पासपोर्ट का अर्थ ये नहीं होगा कि आप इसे ई-आधार जैसे फोन में एक्सेस कर सकते हैं। आपको पासपोर्ट बुक पहले की तरह अपने साथ ले जाना होगा। पासपोर्ट बुक में पहले की तरह पेज भी होंगे।
ई-पासपोर्ट पर ये चिप इसलिए लगाई जा रही है ताकि चिप को स्कैन कर व्यक्ति के बारे में बेसिक जानकारी आसानी से ली जा सके।
कौन-से डॉक्यूमेंट चाहिए?
ई-पासपोर्ट बनाने के लिए आपको प्रूफ के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने होंगे-
आइडेंटी प्रूफ
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
वोटर आईडी कार्ड
- प्रूफ ऑफ एड्रेस
- बिजली का बिल
प्रूफ ऑफ डेट ऑफ बर्थ
- बर्थ सेर्टिफिकेट
e-Passport Apply Process: कैसे करें अप्लाई?
स्टेप 1- सबसे पहले आपको पासपोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप 2- अगर आपने अब तक Register नहीं किया है, तो पहले रजिस्टर्ड करना होगा। वहीं पुराना यूजर इसमें डायरेक्ट लॉगइन कर सकता है।
स्टेप 3- इसके बाद फॉर्म में मांगी गई जानकारी और डॉक्यूमेंट जमा करें। फिर आपको पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस के लिए अप्वाइंटमेंट लेनी होगी।
स्टेप 4- फिर पासपोर्ट सेवा केंद्र जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफाई कराने होंगे। अंत में आपका पासपोर्ट घर पर डिलीवर हो जाएगा।
