सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

EPFO High Pension: अधिक पेंशन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज, बढ़ेगी डेडलाइन या आपके लिए फाइनल चांस?

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Mon, 26 Jun 2023 09:31 AM (IST)

EPFO Portal पर उच्च पेंशन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 जून है। ईपीेफओ के ई-सेवा पोर्टल पर ...और पढ़ें

उच्च पेंशन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख दो बार बढ़ाया जा चुका है।
उच्च पेंशन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख दो बार बढ़ाया जा चुका है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। एम्प्लॉयीस पेंशन स्कीम (Employees' Pension Scheme (EPS)) में उच्च पेंशन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख सोमवार (26, जून) यानी आज है। अगर आप आज उच्च पेंशन के लिए आवेदन नहीं करते हैं तो अधिक पेंशन पाने का मौका आपके हाथ से निकल सकता है।

क्या उच्च पेंशन के लिए आवेदन करने की तारीख आगे बढ़ेगी?

उच्च पेंशन के लिए आवेदन करने की डेडलाइन बढ़ाने को लेकर फिलहाल सरकार की ओर से कोई एलान नहीं किया गया है। इससे पहले दो बार इसकी डेडलाइन को बढ़ाकर 3 मई और फिर 26 जून को किया जा चुका है।

बता दें, पिछले साल 4 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट की ओर से आदेश दिया गया था कि एक सितंबर 2014 से पहले ईपीएफओ के सदस्य और उक्त तिथि के बाद भी सेवा में बने रहे हैं। वे ईपीएस की उच्च पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, वे संयुक्त विकल्प का चयन नहीं कर सकते।

1 सितंबर, 2014 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों के लिए उच्च पेंशन कैलकुलेट करने का फॉर्मूला?

वो कर्मचारी जो 1 सितंबर, 2014 से पहले रिटायर हुए हैं। पेंशन फंड से एक्जिट करने के अंतिम 12 महीनों की औसत सैलरी के आधार पर उच्च पेंशन का कैलकुलेशन किया जाएगा।

1 सितंबर, 2014 से बाद रिटायर हुए कर्मचारियों के लिए उच्च पेंशन कैलकुलेट करने का फॉर्मूला?

ऐसे कर्मचारियों की आखिरी 60 महीने की औसल सैलरी के आधार पर पेंशन का कैलकुलेशन किया जाएगा।

किन लोगों को चुनना चाहिए उच्च पेंशन का विकल्प?

वे कर्मचारी जिन्हें अधिक पेंशन चाहिए, उन्हें उच्च पेंशन के विकल्प का चयन करना चाहिए। वहीं, आपको रिटायरमेंट के लिए बड़ी राशि की आवश्यकता नहीं है तो कोई अन्य विकल्प अपनाना चाहिए।