Move to Jagran APP

Womens Day से पहले Forbes का तोहफा 8 भारतीय समेत 256 महिलाओं को दी जगह

बायोकॉन की चीफ किरण मजूमजार शॉ दूसरी सबसे अमीर भारतीय महिला है

By Surbhi JainEdited By: Published: Wed, 07 Mar 2018 05:20 PM (IST)Updated: Thu, 08 Mar 2018 01:33 PM (IST)
Womens Day से पहले Forbes का तोहफा 8 भारतीय समेत 256 महिलाओं को दी जगह
Womens Day से पहले Forbes का तोहफा 8 भारतीय समेत 256 महिलाओं को दी जगह

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। फोर्ब्स की वार्षिक अरबपतियों की सूची में इस वर्ष आठ महिलाओं ने अपना नाम दर्ज कराया है। फोर्ब्स 2018 वर्ल्ड बिलेनायर्स की लिस्ट में कुल 256 महिलाएं हैं। यह रिकॉर्ड हाई संख्या है। इनकी कुल नेट वर्थ एक ट्रिलियन डॉलर रही है। यह आंकड़ा बीते वर्ष से 20 फीसद ज्यादा है।

loksabha election banner

फोर्ब्स का कहना है कि हालांकि अधिकांश शामिल महिलाओं की विरासती संपत्ति है, इनमें अपनी मेहनत से अमीर बनने वाली महिलाओं की संख्या 72 रही है। पहली बार संख्या इतनी ज्यादा रही है। बीते वर्ष यह संख्या 56 रही थी।

भारतीय महिलाओं की बात करें तो सावित्री जिंदल और परिवार सबसे रईस हैं। इनकी संपत्ति 8.8 बिलियन डॉलर रही है। वैश्विक स्तर पर इनकी रैंक 176वीं रही है।

बायोकॉन की चीफ किरण मजूमजार शॉ दूसरी सबसे अमीर भारतीय महिला है। यह भारत में अपनी मेहनत से अमीर बनने वाली महिला है और लिस्ट में इनकी रैंक 629वीं रही है। इनकी संपत्ति 3.6 बिलियन रही है। अन्य भारतीय महिलाओं में स्मिता कृष्णा- गोदरेज 822 वें पर 2.9 अरब डॉलर, यूएसवी इंडिया की प्रमुख लीना तिवारी 1,020वें पर 2.4 अरब डॉलर, हैवेल्स समूह के माता- पुत्र विनोद और अनिल राय गुप्ता 1,103 वें स्थान पर 2.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ शामिल हैं।

थर्मेक्स की अनु आगा छठवीं सबसे अमीर भारतीय महिला रही हैं। वे 1.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 1,650 वें पायदान पर रही हैं। शीला फोम की संस्थापक शीला गौतम 1.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 1999वें स्थान पर रही हैं। वहीं, मधु कपूर को भी 1.1 अरब डॉलर के साथ 1,999 वें स्थान पर रखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.