Dharmendra Pradhan Net Worth: धर्मेंद्र प्रधान कितनी संपत्ति के हैं मालिक, PPF और FD में करोड़ों का निवेश
Dharmendra Pradhan Net Worth: नीट पेपर लीक विवाद और इस्तीफे की मांग के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की ...और पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के परिवार की कुल संपत्ति ₹6.38 करोड़।
HighLights
धर्मेंद्र प्रधान के परिवार की कुल संपत्ति ₹6.38 करोड़।
पत्नी मृदुला ठाकुर परिवार की सबसे धनी सदस्य।
PPF, म्यूचुअल फंड, बैंक जमा में बड़ा निवेश।
नई दिल्ली।Dharmendra Pradhan Net Worth: नीट पेपर लीक विवाद और छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा (dharmendra pradhan resigned) दे दिया है। जंतर-मंतर से शुरू हुआ छात्रों का प्रदर्शन देश के कई हिस्सों तक पहुंच गया था, जिसके बाद उनके इस्तीफे की मांग तेज हो गई।
इसी बीच धर्मेंद्र प्रधान की संपत्ति और निवेश भी चर्चा का विषय बन गए हैं। चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार, उनके परिवार के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है और उन्होंने PPF, बैंक जमा, म्यूचुअल फंड और बीमा योजनाओं में भी निवेश किया हुआ है।
Dharmendra Pradhan Net Worth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की दौलत
चुनावी हलफनामे के मुताबिक धर्मेंद्र प्रधान और उनके परिवार की कुल संपत्ति लगभग ₹6.38 करोड़ (Dharmendra Pradhan Net Worth) है। इसमें चल और अचल दोनों तरह की संपत्तियां शामिल हैं।
धर्मेंद्र प्रधान की व्यक्तिगत संपत्ति
कुल संपत्ति: ₹1.99 करोड़
चल संपत्ति: ₹1.39 करोड़
अचल संपत्ति: ₹92 लाख
देनदारियां: ₹32 लाख
हलफनामे के अनुसार, 2022-23 में प्रधान की सालाना आय ₹12.74 लाख थी। उसी साल उनकी पत्नी मृदुला ठाकुर की आय ₹49 लाख थी। प्रधान की बेटी नैमिषा ने 2022-23 में ₹4.6 लाख कमाए थे।
हलफनामे के अनुसार धर्मेंद्र प्रधान के पास ओडिशा में ₹12 लाख की कृषि भूमि ₹20.50 लाख की गैर-कृषि भूमि है। इसके अलावा धर्मेंद्र प्रधान और उनकी पत्नी के नाम पर लगभग ₹1.98 करोड़ मूल्य की आवासीय संपत्तियां हैं। इनमें गाजियाबाद के इंदिरापुरम और भुवनेश्वर में फ्लैट शामिल हैं।
धर्मेंद्र प्रधान की पत्नी मृदुला ठाकुर के पास ₹4.12 करोड़ की संपत्ति
धर्मेंद्र प्रधान की पत्नी मृदुला ठाकुर परिवार की सबसे अधिक संपत्ति रखने वाली सदस्य हैं।
कुल संपत्ति: ₹4.12 करोड़
चल संपत्ति: ₹2.95 करोड़
अचल संपत्ति: ₹1.37 करोड़
देनदारियां: ₹20 लाख
बच्चों के नाम पर कितनी संपत्ति?
बेटी नैमिषा प्रधान के नाम करीब ₹25 लाख की चल संपत्ति है।
बेटे निशांत प्रधान के नाम ₹1.62 लाख की चल संपत्ति दर्ज है।
धर्मेंद्र प्रधान के परिवार PPF, बैंक जमा और म्यूचुअल फंड में बड़ा निवेश
प्रधान परिवार के बैंक डिपॉजिट, PPF, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और दूसरे फाइनेंशियल डिपॉजिट की कुल रकम लगभग ₹2.47 करोड़ है। 2024 तक, उनके पास ₹80.40 लाख के म्यूचुअल फंड हैं और उन्होंने इंश्योरेंस पॉलिसी में ₹67.72 लाख लगाए हैं।
धर्मेंद्र प्रधान के परिवार ने सुरक्षित निवेश पर भी खास ध्यान दिया है। हलफनामे के अनुसार परिवार के पास बैंक जमा, पीपीएफ, फिक्स्ड डिपॉजिट और अन्य वित्तीय जमा मिलाकर करीब ₹2.47 करोड़ हैं।
यह भी पढ़ें- अनिल अग्रवाल की कंपनी के निवेशकों के लिए बड़ी खबर, SBICAP Trustee ने रिलीज किए 5 करोड़ से ज्यादा गिरवी शेयर
