Move to Jagran APP

E-shram Portal Registration: 1.71 करोड़ से ज्यादा श्रमिकों ने कराया ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन

26 अगस्त 2021 को लॉन्च होने के बाद से ई-श्रम पोर्टल पर पिछले एक महीने में असंगठित क्षेत्र के 1.71 करोड़ से अधिक श्रमिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया है। 25 सितंबर तक 17159743 श्रमिकों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।

By Abhishek PoddarEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 10:23 AM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 10:23 AM (IST)
E-shram Portal  Registration: 1.71 करोड़ से ज्यादा श्रमिकों ने कराया ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन
1.71 करोड़ से अधिक श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

नई दिल्ली, पीटीआइ। असंगठित क्षेत्र के 1.71 करोड़ से अधिक श्रमिकों ने 26 अगस्त, 2021 को लॉन्च होने के बाद से पिछले एक महीने में, ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

loksabha election banner

श्रम मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि, "असंगठित क्षेत्र और असंगठित रोजगार में 1.71 करोड़ से अधिक श्रमिकों के पंजीकरण के साथ ई-श्रम पोर्टल के शुभारंभ का एक महीना पूरा हो गया है।"

बयान में कहा गया है कि, "25 सितंबर तक 1,71,59,743 श्रमिकों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।" ई-श्रम पोर्टल का उद्घाटन 26 अगस्त, 2021 को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया था। पोर्टल प्रवासी श्रमिकों, निर्माण श्रमिकों और प्लेटफॉर्म श्रमिकों सहित असंगठित श्रमिकों को समर्पित पहला राष्ट्रीय डेटाबेस है। यह असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की सुविधा प्रदान करता है।

आंकड़ों के मुताबिक इसके शुरू होने के पहले सप्ताह में 13.55 लाख अनौपचारिक कर्मियों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया था। दूसरे सप्ताह की तुलना में 19.52 लाख से अधिक पंजीकरण के साथ, तीसरे और चौथे सप्ताह में नामांकन में तेजी से वृद्धि हुई थी। चौथे सप्ताह में, 69.53 लाख से अधिक श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया था, जबकि तीसरे सप्ताह में यह आंकड़ा 68.97 लाख था।

दिलचस्प बात यह है कि अब तक पंजीकृत श्रमिकों में लगभग 50 फीसद महिलाएं हैं। बयान में कहा गया है कि, "ई-श्रम पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करने वाली महिला कर्मचारियों की तादाद में सप्ताह-दर-सप्ताह सुधार हुआ है। महिला श्रमिकों की हिस्सेदारी पहले सप्ताह में लगभग 37 फीसद से बढ़कर चौथे सप्ताह में लगभग 50 फीसद तक हो गई है। पिछले सप्ताह के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि घरेलू काम में लगी महिला कामगारों का एक बड़ा हिस्सा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा रहा है।"

ई-श्रम पोर्टल को आधार के साथ जोड़ा गया है और इसमें पंजीकृत श्रमिकों के नाम, व्यवसाय, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल प्रकार और परिवार के विवरण आदि का विवरण शामिल होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.