Bank Holiday: दशहरा पर बैंक खुले या बंद, क्या RBI ने दी आज की छुट्टी? ब्रांच जाने से पहले यहां करें चेक
Is bank holiday today: आज 20 अक्टूबर को दशहरा, विजयादशमी और दुर्गा पूजा के कारण देश के अधिकांश बैंकिंग केंद्रों में बैंक बंद रहेंगे।
-1792403078604_m.webp)
दशहरा पर बैंक खुले या बंद?
HighLights
20 अक्टूबर को दशहरा, विजयादशमी के कारण बैंक बंद रहेंगे।
दिल्ली, जयपुर, कोलकाता सहित कई शहरों में बैंक छुट्टी।
UPI, ATM और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर आप आज यानी मंगलवार, 20 अक्टूबर को बैंक जाकर अपना जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले बैंक की छुट्टी जरूर चेक कर लें। दशहरा (Dussehra) यानी विजयादशमी और दुर्गा पूजा के कारण आज देश के ज्यादातर बैंकिंग केंद्रों में बैंक शाखाएं बंद (Bank Holiday) रहेंगी। ऐसे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के ब्रांच जाने से पहले आपको अपने शहर का हॉलिडे शेड्यूल देख लेना चाहिए।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 20 अक्टूबर को कई राज्यों और बैंकिंग केंद्रों में त्योहार के कारण छुट्टी है। हालांकि, हर शहर में बैंक बंद नहीं रहेंगे। इसलिए यह जानना जरूरी है कि आपके इलाके में बैंक शाखाएं खुली हैं या नहीं।
आज किन शहरों में बैंक बंद रहेंगे?
20 अक्टूबर को विजयादशमी, दशहरा, महानवमी, आयुध पूजा और दुर्गा पूजा के कारण देश के ज्यादातर बैंकिंग केंद्रों में छुट्टी रहेगी। इनमें दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, पटना, रांची, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोच्चि और जम्मू समेत कई शहर शामिल हैं।
इन शहरों में सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी। हालांकि, गंगटोक और इंफाल में 20 अक्टूबर को बैंक शाखाएं खुली रहेंगी। ग्राहकों को सलाह है कि वे बैंक जाने से पहले अपने शहर और संबंधित शाखा की छुट्टी की जानकारी जरूर जांच लें।
बैंक बंद हैं तो क्या ऑनलाइन काम होगा?
बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधाएं मिलती रहेंगी। आप मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, UPI और एटीएम के जरिए सामान्य लेनदेन कर सकते हैं।
* UPI और ऑनलाइन ट्रांसफर: डिजिटल भुगतान और उपलब्ध फंड ट्रांसफर सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।
* ATM: नकदी निकालने और बैलेंस चेक करने जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, हालांकि नकदी की उपलब्धता पर असर पड़ सकता है।
* बिल पेमेंट: बिजली, मोबाइल और दूसरे बिलों का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है।
* ब्रांच से जुड़े काम: चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट, लॉकर एक्सेस और कुछ KYC या दस्तावेज संबंधी काम के लिए शाखा खुलने का इंतजार करना पड़ सकता है।
इसलिए अगर आज आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले यह जांच लें कि वह ऑनलाइन हो सकता है या उसके लिए बैंक शाखा जाना जरूरी है। डिजिटल सेवाओं की उपलब्धता के बावजूद कुछ लेनदेन में छुट्टी के कारण देरी हो सकती है।
