Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुबई में क्या सच में पानी से सस्ता है पेट्रोल-डीजल? जानिए 1 लीटर पेट्रोल का कितना दाम? भारत से कितना अंतर?

    Dubai fuel price hike यूएई में एक साल में सातवीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े। वहां पेट्रोल की कीमत 60 रुपए और डीजल की कीमत 61 रुपए हो गई है। यानी UAE के दुबई और अबु धाबी में पेट्रोल भारत से 31 रुपए और डीजल 26 रुपए प्रति लीटर सस्ता है।

    By Ankit Katiyar Edited By: Ankit Katiyar Updated: Mon, 30 Jun 2025 05:47 PM (IST)
    Hero Image
    यूएई में पेट्रोल भारत से 31 और डीजल 30 रुपए प्रति लीटर सस्ता है।

    नई दिल्ली | दुनिया में कच्चे तेल के उत्पादक देशों में शुमार UAE ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल (Dubai petrol diesel rates June 2025) के दाम बढ़ा दिए हैं। बढ़ी हुई कीमतें मंगलवार यानी 1 जुलाई से लागू होंगी। खास बात ये है कि यहां जनवरी 2025 से अब तक सात बार पेट्रोल-डीजल (Petrol price in Dubai) के दाम बढ़ाए जा चुके हैं, फिरभी तेलों की कीमत भारत से कहीं ज्यादा सस्ती हैं। अब सवाल ये है कि आखिर UAE के दुबई-अबु धाबी और भारत में पेट्रोल-डीजल (Petrol price in Dubai vs India) की कीमतों में कितना अंतर रह गया है? चलिए जानते हैं...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुबई में कितनी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत?

    UAE की फ्यूल रिटेल रेगुलेटरी कमेटी ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा दीं। उसके मुताबिक, सुपर-98 पेट्रोल 2.7 दिरहम (63.03 रुपए), स्पेशल-95 पेट्रोल 2.58 दिरहम (60.24 रुपए), ईप्लस-91 पेट्रोल 2.51 दिरहम (58.61 रुपए) और डीजल की कीमत 2.63 दिरहम (61.41 रुपए) हो गई है।

    यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अब ऑनलाइन टिकट कैंसिलेशन पर नहीं कटेंगे पैसे, पढ़ें पूरी खबर

    कमेटी के मुताबिक, दुबई में जून में सुपर-98 पेट्रोल 2.58 दिरहम प्रति लीटर था, जो बढ़कर 2.70 दिरहम हो गया। ठीक इसी तरह स्पेशल-95 पेट्रोल 2.47 दिरहम, ईप्लस-91 पेट्रोल 2.39 दिरहम और डीजल 2.25 दिरहम प्रति लीटर था।

    दुबई में भारत से कितना सस्ता है पेट्रोल-डीजल?

    भारत की राजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपए और डीजल की कीमत 87.67 रुपए प्रति लीटर बिका। यानी दुबई और भारत के बीच अंतर (Petrol diesel rates comparison Dubai India) देखें तो पेट्रोल 31.74 रुपए सस्ता है, जबकि डीजल 26.26 रुपए सस्ता है।

    हालांकि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 106.44 रुपए और डीजल 91.98 रुपए प्रति लीटर है। यानी दुबई में पेट्रोल भोपाल से 43.41 रुपए सस्ता है। वहीं डीजल दुबई में डीजल 30.57 रुपए सस्ता है।

    यह भी पढ़ें- आनंद राठी ने 40 रुपए से कम के इस शेयर को दी खरीदने की सलाह, एक महीने में 18% तक रिटर्न का अनुमान

    ...तो क्या भारत पर भी पड़ेगा असर?

    भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर करती हैं। UAE की बढ़ी कीमतों से कच्चे तेल की कीमतें प्रभावित हो सकती हैं, जो भारत में ईंधन महंगा कर सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर वैश्विक कीमतें बढ़ीं, तो आने वाले दिनों में भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं।

    क्योंकि, UAE भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति करने के मामले में चौथा बड़ा देश है। फिलहाल UAE में कीमतें बढ़ना भारत के लिए चिंता का विषय हो सकता है।