सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dollar Vs Rupee: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय करेंसी में आई गिरावट, डॉलर के मुकाबले इतने पैसे गिरा रुपया

By AgencyEdited By: Priyanka Kumari
Published: Fri, 17 Nov 2023 10:20 AM (IST)

Dollar Vs Rupee विदेशी बाजार में डॉलर में हुई बढ़त ने भारतीय करेंसी पर असर डाला है। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया मामूली गिरावट के साथ खुला है। वहीं शेयर बाजार के स्टॉक एक्सचेंज भी लाल निशान पर खुले। दूसरी तरफ ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। पढ़िए पूरी खबर...

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय करेंसी में आई गिरावट
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय करेंसी में आई गिरावट

HighLights

  1. आज डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की गिरावट के साथ खुला है।
  2. अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती ने भारतीय करेंसी पर असर डाला है।
  3. क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट देखने को मिला है।

पीटीआई, नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने पर आज भारतीय करेंसी की गिरावट के साथ खुला है। आज शेयर मार्केट के स्टॉक एक्सचेंज लाल निशान पर खुला है।

कच्चे तेल की कीमतों में रात भर की गिरावट के बाद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 83.23 पर खुला। हालाँकि, मजबूत अमेरिकी डॉलर और कमजोर घरेलू शेयर बाजारों ने रुपये की गति को सीमित कर दिया और शुरुआती कारोबार में स्थानीय मुद्रा 2 पैसे गिरकर 83.25 पर आ गई। बीते दिन, गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 83.23 पर बंद हुआ।

डॉलर सूचकांक में डॉलर 104.35 पर सपाट था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा रात भर के नुकसान से उबरकर 0.40 प्रतिशत बढ़कर 77.73 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। भारतीय बास्केट तेल वायदा 0.85 प्रतिशत गिरकर 83.09 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर था।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

दिसंबर डिलीवरी के लिए ब्रेंट क्रूड वायदा गुरुवार को 5 प्रतिशत तक गिरकर चार महीने के निचले स्तर 77.42 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, क्योंकि अमेरिका से कमजोर नौकरियों के आंकड़ों के कारण वैश्विक तेल मांग को लेकर चिंता बढ़ गई।

शेयर मार्केट का हाल

आज सेंसेक्स 94.42 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 65,888.06 पर आ गया, जबकि निफ्टी 9.40 अंक या 0.05 प्रतिशत गिरकर 19,755.80 पर आ गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) गुरुवार को 957.25 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।