सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dollar vs Rupee Price Today: वैश्विक संकेतों के चलते रुपये में आई गिरावट, डॉलर के मुकाबले 14 पैसे फिसला

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Tue, 20 Jun 2023 12:32 PM (IST)

Dollar vs Rupee Price Today डॉलर के मुकाबले रुपय आज 14 पैस लुढ़क गया है। रुपये में कमजोरी का बड़ा ...और पढ़ें

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 14 पैसे गिरा।
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 14 पैसे गिरा।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मंगलवार को रुपया 14 पैसे की गिरावट के साथ 82.08 पर खुला। रुपये में गिरावट की वजह शेयर बाजार में नकारात्मक सेंटीमेंट और विदेशी निवेशकों की ओर से बाजार में की जाने वाली बिकवाली है।

विश्लेषकों की ओर से बताया गया कि विदेशी निवेशकों की ओर से की गई बिकवाली के कारण भारत बाजार पर दबाव देखने को मिला, जिसका असर डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत पर देखा गया। एफआईआई की ओर से सोमवार को 1030.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे गए थे।

डॉलर के मुकाबले रुपये में कैसा रहा कारोबार?

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपया 82.03 पर ओपन हुआ। इसके बाद शुरुआती कारोबार में ही 82.09 को छू गया। हालांकि इसमें फिर एक पैसे की बढ़त देखने को मिली और इस तरह डॉलर के मुकाबले रुपये में 14 पैसे की गिरावट देखने को मिली।

अमेरिकी मुद्रा की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की गिरकर 102.47 पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 81.94 पर बंद हुआ था। इसके अलावा कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत गिरकर 76.02 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

आज का बाजार का हाल

आज भारतीय बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 462.41 अंक या 0.73 प्रतिशत गिरकर 62,913.26 अंक और एनएसई 58.20 अंक या 0.31 प्रतिशत गिरकर 18,696.95 अंक पर कारोबार कर रहा था।

एशिया के आज ज्यादातर बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। कल अमेरिकी बाजार बंद थे। वहीं, कल के सत्र में भारतीय बाजार में गिरावट देखी गई है। सेंसेक्स और निफ्टी करीब 0.35 प्रतिशत गिरकर बंद हुए थे।