सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Elon Musk द्वारा Twitter logo बदलते ही बढ़ी Dogecoin की मांग, अब तक की सबसे बड़ी उछाल

By Sonali SinghEdited By: Sonali Singh
Published: Tue, 04 Apr 2023 03:04 PM (IST)Updated: Tue, 04 Apr 2023 03:39 PM (IST)

Dogecoin Price Spike मस्क के एक फैसले की वजह से क्रिप्टोकरेंसी Dogecoin की कीमत अचानक से बढ़ गई। इसकी मांग में 30% तक की बढ़ोतरी देखी गई है। चलिए जानते हैं कि इसकी वजह क्या है... (फाइल फोटो)

Dogecoin Price Spike 30% After Elon Musk Changes Twitter Logo
Dogecoin Price Spike 30% After Elon Musk Changes Twitter Logo

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Twitter के CEO एलन मस्क (Elon Musk) ने इसके फेमस चिड़िया वाले लोगो को बदल दिया है। ट्विटर की नीली चिड़िया की जगह पर एलन मस्क ने वेबसाइट के होम पेज पर क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन (Dogecoin) के मैसकोट शिबा इनु (Shiba Inu) की तस्वीर के साथ बदला है।

इस खबर के आते ही मुख्य क्रिप्टोकरेंसी में से एक डॉजकॉइन के मूल्य में 30% से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई है। खास बात है कि यह इस क्रिप्टोकरेंसी में अब तक का सबसे बड़ा उछाल है। 

इस वजह से बढ़े डॉजकॉइन के दाम

Dogecoin के इस डोग मेम लोगो को 2013 में एक मजाक के रूप में बनाया गया था और Dogecoin के मैसकोट के रूप में लाया गया था। अब इसे ट्विटर के लोगो के रूप में देखे जाने के कारण इस क्रिप्टोकरेंसी की अचानक मांग बढ़ गई है।

बना सबसे मूल्यवान क्रिप्टोकरेंसी

शिबा इनु के ट्विटर लोगो में शामिल होते ही इसकी मांग में जबरदस्त इजाफा हो गया है और इस वजह से यह दुनिया की सबसे मूल्यवान क्रिप्टोकरेंसी में से एक बन गई है। CoinMarketCap.com के अनुसार, डॉजकॉइन वर्तमान में 13 बिलियन डॉलर से अधिक के मार्केट कैप के साथ कारोबार कर रही है, जो आठवीं सबसे मूल्यवान क्रिप्टोकरेंसी भी है।

पहले भी मस्क की वजह से बढ़ा था डोजकॉइन

यह पहली बार नहीं है, जब एलन मस्क की वजह से डोजकॉइन में उछाल आया है। दिसंबर 2021 में, मस्क की कंपनी टेस्ला ने कहा कि वह डॉजकॉइन को कुछ व्यापारिक वस्तुओं के भुगतान के रूप में स्वीकार करेगी, जिससे क्रिप्टोकरंसी के मूल्य में 20 प्रतिशत की वृद्धि हो गई थी।

दूसरी बार मस्क ने जनवरी 2022 में घोषणा की थी कि डॉजकॉइन भुगतान लाइव हो रहा है, इससे इस क्रिप्टोकरेंसी के मूल्य 15 प्रतिशत तक उछल देखा गया था। इस बार भी मस्क के एक घोषणा ने ही डोजकॉइन की कीमत को बढ़ाया है। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।