अब भारतीय बाजारों में सस्ते में बिकेंगी ब्रिटिश कारें, DGFT ने दी 642 यूनिट्स के इंपोर्ट को मंजूरी
विदेशी व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने भारत-UK मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के तहत 2026 के लिए ब्रिटेन से 642 कारों के ...और पढ़ें

HighLights
DGFT ने ब्रिटेन से 642 कारों के आयात को मंजूरी दी।
भारत-UK FTA के तहत शुल्क में भारी कमी आएगी।
ब्रिटिश कारों पर कस्टम ड्यूटी 110% से 10% होगी।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स के तहत आने वाले विदेशी व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने भारत-UK मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के टैरिफ रेट कोटा (TRQ) प्रावधानों के तहत 2026 के बची हुई अवधि के लिए ब्रिटेन से 642 कारों के आयात को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी DGFT द्वारा जुलाई में जारी उस आवेदन प्रक्रिया के बाद दी गई है, जिसमें भारत और ब्रिटेन व्यापार समझौते के तहत ड्यूटी में रियायत प्रावधानों के अंतर्गत ब्रिटेन से पूरी तरह निर्मित (CBU) यात्री कारों और कॉमर्शियल वाहनों के आयात कोटा के आवंटन के लिए आवेदन मांगे गए थे। बता दें सरकार ने साल 2026 के लिए लगभग 5,000 वाहनों के इंपोर्ट कोटा के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।
6 कंपनियों के आवेदन को मंजूरी
मामले के जानकार एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि, DGFT को आठ कंपनियों से आवेदन मिले थे। इनमें से 7 कंपनियों के आवेदन मंजूर कर लिए गए हैं, और उनके लिए कुल 642 कारों के लिए कोटा स्वीकृत किया गया है। भारत और यूके व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (CETA) 15 जुलाई से प्रभावी हुआ था। इस समझौते के तहत निर्धारित कोटा के भीतर ब्रिटेन से आयात होने वाले वाहनों पर रियायती सीमा शुल्क (कस्टम ड्यूटी) का प्रावधान किया गया है।
110% ड्यूटी घटकर होगी 10%
समझौते के अनुसार, भारत ने शुरुआती 15 सालों के दौरान ब्रिटेन से रियायती कस्टम ड्यूटी पर कुल 3.78 लाख ट्रेडिशनल इंजन वाली यात्री कारों के इंपोर्ट की अनुमति दी है। इसमें बड़े पैमाने पर बिकने वाले सेगमेंट (मास सेगमेंट) के वाहन भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: राइड से पहले Ola-Uber और रैपिडो को टिप देने का विकल्प करना होगा बंद, सरकार ने जारी किया निर्देश
इस समझौते के तहत ऑटोमोबाइल आयात पर लगने वाला शुल्क लगभग 110% से घटाकर 10% तक किया जाना है। हालांकि, यह रियायत दोनों देशों के बीच निर्धारित वाहन आयात-निर्यात कोटा के तहत ही लागू होगी।
कौन कर सकेगा भारत को एक्सपोर्ट?
टैरिफ रेट कोटा (TRQ) व्यवस्था के तहत निर्धारित मात्रा तक वस्तुओं का आयात कम या रियायती शुल्क दर पर किया जा सकता है। साल 2026 के लिए कोटा आवंटन में केवल वे मूल उपकरण निर्माता (OEM), डीलर और चैनल पार्टनर आवेदन करने के पात्र थे, जिन्हें ब्रिटेन की व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों द्वारा ऑथराइज्ड किया गया हो। जुलाई में एप्लीकेशंस इन्वाइट किए जाने के बाद 2026 के कोटा के तहत 642 कारों को मंजूरी दिया जाना पहला आवंटन माना जा रहा है।
