सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, 5 राज्यों से होकर है गुजरता; बनाने में लगे ₹90000 करोड़! कितनी है लंबाई?

Published: Fri, 23 Oct 2026 11:43 AM (IST)

India longest expressway: अक्सर आप लंब सफर के लिए एक्सप्रेसवे से होकर गुजरते होंगे ऐसे में क्या आपको पता है ...और पढ़ें

इन दो शहरों को जोड़ता है देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे (ai photo)

इन दो शहरों को जोड़ता है देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे (ai photo)

HighLights

  1. 1350-1386 किमी लंबा, देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे।

  2. दिल्ली-मुंबई यात्रा समय 20-24 से 12-13 घंटे होगा।

  3. ₹90,000 करोड़ लागत, 5 राज्यों से होकर गुजरेगा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: देश में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इन्हीं में से एक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे है, जिसे देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स में (India's longest expressway) गिना जाता है। करीब 1,350 से 1,386 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे देश की राजधानी दिल्ली को आर्थिक राजधानी मुंबई और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट से जोड़ने वाला है। बता दें यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह से नहीं बना है लेकिन इसके पूरा होने से दोनों शहरों के बीच सड़क से सफर पहले के मुकाबले तेज और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

दिल्ली से मुंबई तक किन राज्यों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे?

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का मुख्य रूट हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरता है। इसके साथ दिल्ली और आसपास के इलाकों को जोड़ने वाले लिंक रोड भी विकसित किए जा रहे हैं।

इस एक्सप्रेसवे के प्रमुख पड़ावों में सोहना, दौसा, कोटा, रतलाम, वडोदरा और सूरत शामिल हैं। इसका कनेक्शन महाराष्ट्र में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (JNPT) तक दिया जाना है। इससे सड़क मार्ग के जरिए औद्योगिक क्षेत्रों, व्यापारिक केंद्रों और बंदरगाह तक पहुंच आसान बनाने में मदद मिलेगी।

कितनी है लंबाई और कितनी लेन में है बना?

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai expressway) की लंबाई अलग-अलग परियोजनाओं विवरणों में लगभग 1350 से 1386 किलोमीटर बताई गई है। इसकी मूल योजना 8 लेन की है, जिसे जरूरत के मुताबिक 12 लेन तक बढ़ाया जा सकता है।

सबसे खास बात यह है कि यह एक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे है। इसका मतलब है कि इसे बड़े हिस्से में नई जमीन पर विकसित किया जा रहा है, न कि केवल मौजूदा सड़क को चौड़ा करके बनाया जा रहा है। इस तरह की सड़क पर प्रवेश और निकास के लिए निर्धारित पॉइंट होते हैं, जिससे बीच में आने वाले ट्रैफिक और चौराहों का असर कम किया जा सके। NHAI की परियोजना रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी डिजाइन स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है।

दिल्ली से मुंबई पहुंचने में कितना समय लगेगा?

फिलहाल दिल्ली से मुंबई तक सड़क मार्ग से सफर करने में ट्रैफिक, रास्ते और ठहराव के हिसाब से करीब 20 से 24 घंटे या इससे अधिक समय लग सकता है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का उद्देश्य इस सफर को काफी कम समय में पूरा करना है। परियोजना से जुड़े अनुमानों में यात्रा का समय करीब 12 से 13 घंटे तक आने की बात कही गई है।