सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Mahila Samridhi Yojana: ये पांच डॉक्यूमेंट्स है सबसे जरूरी, यहां जानें योजना से जुड़ी सभी बातें

Published: Fri, 14 Mar 2025 03:37 PM (IST)

Delhi Mahila Samridhi Yojana दिल्‍ली के इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी पार्टी विजय रही। बीजेपी ने दिल्ली में ...और पढ़ें

महिला सम्मान योजना के लिए इन डॉक्यूमेंट्स का होना है जरूरी
महिला सम्मान योजना के लिए इन डॉक्यूमेंट्स का होना है जरूरी

HighLights

  1. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई दिल्ली में महिला समृद्धि योजना की घोषणा।
  2. योजना में अप्लाई करने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स का होना जरूरी है।

 बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। इस साल दिल्ली के विधानसभा चुनाव में बीजेपी विजय रही। सत्ता में आने के बाद  बीजेपी ने महिला सम्मान समृद्धि योजना की घोषणा की। ये घोषणा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर की गई थी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने 5100 करोड़ रुपये भी आवंटित कर दिए है।

अगर आप भी इस योजना में अप्लाई करने का प्लान बना रहे हैं, तो इससे पहले जान लें कि कौन-से डॉक्यूमेंट्स जरूरी है। अगर आपके पास इनमे से कोई डॉक्यूमेंट नहीं होता है, तो अप्लाई करने में दिक्कत आ सकती है।

ये डॉक्यूमेंट होना है जरूरी

दिल्ली में महिला सम्मान समृद्धि योजना की शुरुआत हो चुकी है। सबसे पहले आपको इस योजना का लाभ उठाने के लिए दिल्ली का निवासी होना जरूरी है। इस योजना के लिए आवेदनकर्ता के पास आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और निवास प्रमाण पत्र का होना जरूरी है। ये डॉक्यूमेंट्स अप्लाई करते वक्त मांगे जा सकते हैं।

वहीं अगर किसी महिला के परिवार की आय एक साल में 3 लाख रुपये से ज्यादा है, तो वे इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएगी। इसके अलावा महिला की उम्र 18 साल से 60 साल की होनी चाहिए। इसके साथ ही इनकम प्रूफ देने के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता भी होगी। वहीं बीपीएल राशन कार्ड भी लगेगा।

ये महिलाएं नहीं उठा पाएंगी फायदा

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक इस स्कीम का फायदा वो महिलाएं नहीं उठा पाएंगी, जो नौकरीपेशा है या सरकार को टैक्स जमा करती है। क्योंकि इस स्कीम का उद्देश्य उन महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, जिनकी कोई इनकम नहीं है।

How to Apply Delhi Mahila Samriddhi Scheme: ऐसे करें अप्लाई

इस स्कीम में अप्लाई करने के लिए दिल्ली सरकार एक ऑनलाइन पोर्टल डिवेलप करने जा रही है। इस पोर्टल पर महिलाएं आसानी से रजिस्ट्रेशन करा सकती है। जिसके बाद सभी आवेदन को वेरीफाई किया जाएगा। आवदेन करते समय, ऊपर बताए गए डॉक्यूमेंट्स मांगे जा सकते हैं।

वहीं इस स्कीम से दिल्ली में रहने वाले कई महिलाओं को फायदा होने वाला है।