मुनाफा घटने से कंपनियों के सीएसआर पर बुरा असर
साल 2017--18 में 13624 करोड़ सीएसआर में खर्च हुए। पूरे देश में बिहार झारखंड और जम्मू कश्मीर में सबसे कम खर्च हुआ।
नई दिल्ली, एजेंसी। कंपनियों के मुनाफे में गिरावट आने की वजह से कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर बुरा असर हो रहा है। सरकारी आंक़़डों के मुताबिक पिछले साल खर्च की गई सीएसआर की रकम 700 करोड़ रपए से ज्यादा घट गई है। सीएसआर के तहत खर्च के मामले में रिलायंस, ओएनजीसी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस जैसी कंपनियां टॉप पर हैं।
संसद में पूछे गए सवाल--जवाब के आंक़़डों के अनुसार सीएसआर फंड में गिरावट आई है। सामाजिक विकास में कॉरपोरेट हिस्सेदारी घटी है। कंपनियां मुनाफे का फीसद हिस्सा सीएसआर पर खर्च करती हैं। इस तरह सालाना करीब 15,000 करोड़ रुपये का फंड जमा होते हैं। साल 2017--18 में 13,624 करोड़ सीएसआर में खर्च हुए। पूरे देश में बिहार, झारखंड और जम्मू कश्मीर में सबसे कम खर्च हुआ।