सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वधारे वधारे लेवानु', शेयर बाजार पर राधाकिशन दमाणी ने राकेश झुनझुनवाला को दिया था ये 'गुरुमंत्र', मजेदार Video Viral

Published: Fri, 09 Jan 2026 09:54 PM (IST)Updated: Tue, 13 Jan 2026 01:55 PM (IST)

सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राधाकिशन दमाणी का 'वधारे, वधारे लेवानु' मंत्र राकेश झुनझुनवाला ...और पढ़ें

'वधारे वधारे लेवानु', शेयर बाजार पर राधाकिशन दमाणी ने राकेश झुनझुनवाला को दिया था ये 'गुरुमंत्र', मजेदार Video Viral

'वधारे वधारे लेवानु', शेयर बाजार पर राधाकिशन दमाणी ने राकेश झुनझुनवाला को दिया था ये 'गुरुमंत्र', मजेदार Video Viral

HighLights

  1. राधाकिशन दमाणी का 'वधारे लेवानु' मंत्र वायरल

  2. राकेश झुनझुनवाला ने चोर के उदाहरण से समझाया

  3. शेयर बाजार में सही समय पर निकलना महत्वपूर्ण

नई दिल्ली| "वधारे, वधारे लेवानु", गुजराती भाषा के सिर्फ तीन शब्द नहीं बल्कि शेयर मार्केट (Share Market) की पूरी फिलॉसफी हैं। ये वही गुरुमंत्र है, जो डीमार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमाणी (Radhakishan Damani) ने बिग-बुल कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) को दिया था। यह वही सक्सेस मंत्र है, जिसने राकेश झुनझुनवाला को अरबपति बना दिया। यह बात खुद राकेश झुनझुनवाला ने एक इवेंट में कही थी।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पुराना, लेकिन बेहद दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला शेयर बाजार का ऐसा गुरुमंत्र बताते दिखते हैं, जो उन्हें राधाकिशन दमाणी से मिला था। वीडियो मजेदार है, लेकिन इसके पीछे छुपा मैसेज निवेशकों को सोचने पर मजबूर कर रहा है।

झुनझुनवाला ने चोर का उदाहरण देकर समझाई पूरी बात

राकेश झुनझुनवाला वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि, "राधाकिशन दमाणी ने उन्हें सिखाया था कि ट्रेडिंग असल में मोमेंटम का खेल है।" इस दौरान वे गुजराती भाषा में 'वधारे-वधारे लेवानु' कहते दिख रहे हैं। इस बात को समझाने के लिए वे एक मजेदार उदाहरण देते हैं।

झुनझुनवाला कहते हैं- "अगर सड़क पर किसी चोर को पकड़ा गया है और सब उसे थप्पड़ मार रहे हैं, तो तुम भी 2-3 थप्पड़ मार सकते हो… लेकिन ध्यान रहे, सबसे पहले भागना तुम्हें ही है।" इस उदाहरण के जरिए वे यह समझाते हैं कि बाजार में भीड़ के साथ चलना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन समय पर निकलना सबसे जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें- "अगर लोग आपको पत्थर मारें तो आप...", रतन टाटा के वो कोट्स, जो आपको जीना सिखा देंगे

राधाकिशन दमाणी कौन हैं? (Who is Radhakishan Damani)

राधाकिशन दमाणी (Radhakishan Damani) भारत के सबसे शांत लेकिन सबसे असरदार निवेशकों में गिने जाते हैं। वे डीमार्ट के संस्थापक (DMart Founder) हैं और लॉन्ग-टर्म वैल्यू इन्वेस्टिंग में विश्वास रखते हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, दमाणी की नेटवर्थ 15.4 बिलियन डॉलर (1.41 लाख करोड़ रुपए) है। वे कम बोलते हैं, लेकिन उनका हर निवेश बाजार में बड़ी हलचल मचा देता है।

राकेश झुनझुनवाला कौन थे?

राकेश झुनझुनवाला को शेयर बाजार का 'बिग बुल' कहा जाता था। उन्होंने बेहद छोटे निवेश से शुरुआत की और अरबों की संपत्ति बनाई। अगस्त 2022 में उनके निधन के बाद भी उनकी निवेश सोच और किस्से आज भी निवेशकों को प्रेरित करते हैं। यह वायरल वीडियो इसलिए खास है, क्योंकि इसमें दमाणी की सादगी और झुनझुनवाला की बेबाकी दोनों की झलक मिलती है। साथ ही यह सीख भी कि शेयर बाजार में मुनाफा कमाने से ज्यादा जरूरी है सही समय पर बाहर निकलना।