सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DA Hike News: कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते पर फिर नहीं हुआ फैसला, अब दशहरे के बाद मिलेगा दीवाली गिफ्ट?

Published: Wed, 14 Oct 2026 06:36 PM (IST)

DA Hike News: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी पर कोई फैसला नहीं हुआ, जिससे केंद्रीय ...और पढ़ें

कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते पर फैसला नहीं हुआ।

कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते पर फैसला नहीं हुआ।

HighLights

  1. कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते पर फैसला नहीं हुआ।

  2. केंद्रीय कर्मचारियों को 3-4% बढ़ोतरी की उम्मीद थी।

  3. अगली कैबिनेट बैठक में DA बढ़ोतरी की संभावना है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। DA Hike News: बुधवार 14 अक्टूबर को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ। केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद थी कि इस बार कैबिनेट बैठक में सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान कर सकती है।

महंगाई भत्ता (DA) कर्मचारियों को उनकी सैलरी पर महंगाई के असर को कम करने के लिए दिया जाता है। केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को अपने मौजूदा DA में 3% से 4% की बढ़ोतरी की उम्मीद है, जिससे यह कुल 63% से 64% (DA Hike) हो सकता है।

मंजीत पटेल बोले- सरकार जल्द घोषित करे महंगाई भत्ता

ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन (AINPSEF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर मंजीत पटेल ने जागरण बिजनेस को बताया कि सरकार को जल्द से जल्द जुलाई महीने से पेंडिंग महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा- "भारत सरकार को कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए जुलाई महीने से पेंडिंग महंगाई भत्ते को जल्द से जल्द घोषित करना चाहिए। प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस के मामले में सीलिंग लिमिट को ₹7000 स्वीकार करना समझ से परे है और कर्मचारियों के प्रति सरकार का उपेक्षापूर्ण रवैया प्रदर्शित करता है। इस रवैया से कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ रहा है और उनके मन में यह बात बैठ रही है कि यह सरकार एंटी इंप्लाइज गवर्नमेंट है।"

यह भी पढ़ें- मोदी कैबिनेट ने 62 साल पुराने बैंक को बेचने की दी मंजूरी, भारत में जन्मा कनाडाई अरबपति बनेगा नया मालिक

रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार अगली कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान कर सकती है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक बुधवार को होती है। यानी अब अगली मीटिंग में DA Hike पर फैसला हो सकता है।

कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

अभी इसकी गणना 7वें वेतन आयोग द्वारा मंजूर किए गए फॉर्मूले के आधार पर की जाती है, जिसमें गणना के लिए पिछले 12 महीनों के AICPI-IW डेटा को ध्यान में रखा जाता है।

जून 2026 तक के AICPI-IW डेटा के आधार पर की गई गणना से DA में 3% की बढ़ोतरी का संकेत मिलता है। हालाँकि, सरकार ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की है। DA में यह संभावित बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू होगी।

यह भी पढ़ें- अनिल अंबानी की Reliance Power पर गिरी गाज, 2026 करोड़ रुपये के शेयर और 6.16 करोड़ का बैंक बैलेंस भी जब्त