सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'DA Hike मिलेगी, महिलाओं को हर महीने 3 हजार और 45 दिनों में 7वां वेतन आयोग लागू होगा', किसने किया वादा?

Published: Sat, 11 Apr 2026 10:05 AM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में कई बड़े वादे किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर ...और पढ़ें

'DA Hike मिलेगी, महिलाओं को हर महीने 3 हजार और 45 दिनों में 7वां वेतन आयोग लागू होगा', WB में अमित शाह के बड़े वादे

'DA Hike मिलेगी, महिलाओं को हर महीने 3 हजार और 45 दिनों में 7वां वेतन आयोग लागू होगा', WB में अमित शाह के बड़े वादे

HighLights

  1. 45 दिनों में पश्चिम बंगाल में 7वां वेतन आयोग लागू होगा।

  2. सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ता (DA) मिलेगा।

  3. महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये सीधे बैंक खाते में मिलेंगे।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और जनसभा के दौरान कई बड़े वादे किए। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी राज्य में सरकार बनाती है, तो सरकारी कर्मचारियों, महिलाओं और आम जनता के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं तेजी से लागू की जाएंगी।

आइए जानते हैं कि आखिर डीए में बढ़ोतरी (DA Hike News) से लेकर महिलाओं को हर महीने की 3 हजार राशि और राज्य में 7वें वेतन आयोग को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा?

45 दिनों में लागू होगा 7वां वेतन आयोग

अमित शाह ने घोषणा की कि पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही राहत दी जाएगी। वर्तमान में राज्य के कर्मचारी 6वें वेतन आयोग के तहत वेतन पा रहे हैं, लेकिन बीजेपी सरकार बनने पर 45 दिनों के भीतर 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिशें लागू कर दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार पहले ही 2016 में 7वें वेतन आयोग को लागू कर चुकी है, जिससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिला। इस आयोग के तहत न्यूनतम वेतन 7,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये किया गया था।

अमित शाह ने किया महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी का वादा

अमित शाह ने यह भी कहा कि सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ता (DA Hike) सुनिश्चित किया जाएगा। इससे कर्मचारियों की आय में बढ़ोतरी होगी और महंगाई का असर कम होगा।

महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये देने का भी किया वादा

अमित शाह ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बीजेपी सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता देगी। हर महीने 1 से 5 तारीख के बीच महिलाओं के बैंक खाते में 3,000 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

अमित शाह ने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर कई और वादे किए। जैसे- सरकारी नौकरियों और पुलिस बल में 33% आरक्षण, हर मंडल में महिला पुलिस स्टेशन, हर थाने में महिला हेल्प डेस्क, 75 लाख 'लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य आदि।

यह भी पढ़ें- DA Hike News: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग तेज, कर्मचारी संगठनों ने वित्त मंत्री सीतारमण को लिखा पत्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।