सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DA Hike Before Holi 2026: खुशी के रंगों से भरेगी सरकारी कर्मचारियों की होली, खाते में बढ़कर आएगी सैलरी?

Published: Mon, 09 Feb 2026 12:06 PM (IST)

DA Hike Before Holi 2026: केंद्र सरकार होली 2026 से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ...और पढ़ें

DA Hike Before Holi 2026: खुशी के रंगों से भरेगी सरकारी कर्मचारियों की होली, खाते में बढ़कर आएगी सैलरी?

DA Hike Before Holi 2026: खुशी के रंगों से भरेगी सरकारी कर्मचारियों की होली, खाते में बढ़कर आएगी सैलरी?

HighLights

  1. होली 2026 से पहले डीए बढ़ोतरी की संभावना।

  2. महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% हो सकता है।

  3. फरवरी सैलरी से लाभ, जनवरी का एरियर भी मिलेगा।

नई दिल्ली। DA Hike News: रंगों के त्योहार होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को केंद्र की मोदी सरकार बड़ा तोहफा दे सकती है। सरकार डीए में बढ़ोतरी का एलान कर सकती है। बढ़ोतरी के साथ कर्मचारियों को फरवरी की सैलरी से इसका लाभ भी दिया जा सकता है और जनवरी महीने का एरियर भी दिया जा सकता है। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 58 फीसदी है। खबरों की मानें तो सरकार इसे बढ़ाकर 60 फीसदी कर सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 1 जनवरी, 2026 से महंगाई भत्ते (DA Hike) में 2% तक सीमित बढ़ोतरी हो सकती है। अगर सरकार 2 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी देती है तो तो DA और महंगाई राहत (DR) मौजूदा 58% से बढ़कर बेसिक पे का लगभग 60% हो जाएगा। यह डीए बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के तहत ही किया जाएगा। अभी 8वां वेतन आयोग लागू नहीं हुआ है।

होली से पहले कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट से मार्च 2026 की शुरुआत में होली से पहले डीए में संशोधन (DA Hike Before Holi 2026) को मंजूरी देने की उम्मीद है। यह 31 दिसंबर, 2025 को 7वें वेतन आयोग के औपचारिक समापन के बाद पहली DA बढ़ोतरी भी होगी।

हालांकि, अभी केंद्र सरकार की ओर से किसी भी तरीके की कोई घोषणा नहीं की गई है। केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इसमें बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो जाएगा।

फाइनल DA कैलकुलेशन लेबर ब्यूरो द्वारा जारी दिसंबर 2025 के लिए ऑल-इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (CPI-IW) पर निर्भर करता है। इंडेक्स 148.2 पॉइंट्स पर अपरिवर्तित रहा, जो नवंबर की रीडिंग के समान है।

क्या होता है महंगाई भत्ता और साल में कितनी बार बढ़ता है?

महंगाई भत्ता वेतन का एक हिस्सा होता है। समय के साथ बढ़ती महंगाई के असर को कम करने के लिए इसमें इजाफा किया जाता है। केंद्र सरकार साल में दो बार इसमें इजाफा करती है। पहली बार जनवरी में और दूसरी बार जुलाई में। यह बेसिक सैलरी पर आधारित होता है। बेसिक सैलरी के हिसाब से इसे बढ़ाया जाता है।

डीए में बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों की कुल सैलरी में भी इजाफा होता है। मान लीजिए अगर किसी सरकारी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 1 लाख रुपये है और महंगाई भत्ते उसका वर्तमान में 58 फीसदी है तो 58000 रुपये उसका महंगाई भत्ता हो गया और अगर इसे बढ़ाकर 60 फीसदी किया जाता है तो यह 60 हजार रुपये हो जाएगा यानी वेतन में 2 हजार रुपये का इजाफा होगा। 

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त से पहले कृषि मंत्री का बड़ा बयान, कहा- भारत ने फलों, सब्जियों और फूलों में...!