Move to Jagran APP

Covid-19 संकट: Indian Bank ने चेन्नई में शुरू की Mobile ATM सेवा

इंडियन बैंक ने चेन्नई में Mobile ATM की सेवा शुरू की है।

By Manish MishraEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 01:22 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 06:57 PM (IST)
Covid-19 संकट: Indian Bank ने चेन्नई में शुरू की Mobile ATM सेवा
Covid-19 संकट: Indian Bank ने चेन्नई में शुरू की Mobile ATM सेवा

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। Covid-19 के संकट के बीच, कोरोना वायरस का प्रकोप और प्रसार लोगों के सामान्य और नियमित जीवन को बाधित कर रहा है। संकट के समय बैंकिंग एक आवश्यक सेवा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इंडियन बैंक की सभी शाखाएं अपने ग्राहकों को मूल सेवाएं देने के लिए कार्य कर रही हैं।

loksabha election banner

इंडियन बैंक की विज्ञप्ति के अनुसार, संकट की इस स्थिति में इंडियन बैंक ने चेन्नई में Mobile ATM की सेवा शुरू की है। इससे लोग अपने घर के पास से ही पैसे निकाल पाएंगे। ये Mobile ATM वैन शहर के अलग-अलग इलाकों में घूमेगी और प्रत्येक स्थान पर कुछ समय के लिए रुकेगी। 

शुरुआत में इंडियन बैंक ने 5 स्टॉप को कवर करने की योजना बनाई है। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच प्रत्येक स्टॉप पर Mobile ATM वैन 30-40 मिनट रुकेगी।   

निम्नलिखित स्टॉप की पहचान की जा चुकी है - 

1. वाशरमैनपेट

2. किल्पौक मेडिकल कॉलेज

3. शास्त्री भवन नुंगमबक्कम

4. अन्नानगर गोल चक्कर

5. अन्नानगर अयप्पन मंदिर

6. शालिग्रामम्

7. पुरासवाल्कम

8. एसएएफ खेल गांव

9. कोडंबक्कम बीएसएनएल फ्लैट

10. नेल्सन मनिकम स्क्वायर

बैंक ने कहा है कि हम इन चुनौतीपूर्ण समय के दौरान मुस्कुराहट के साथ लोगों की सेवा करके खुश हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.