सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1 अक्टूबर से बढ़ गए कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम; फेस्टिव सीजन से पहले लगा महंगाई का झटका; चेक करें अपने शहर के रेट

Published: Thu, 01 Oct 2026 07:47 AM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2026 07:54 AM (IST)

भू-राजनीतिक तनाव और सप्लाई की कमी के बीच, 1 अक्टूबर से कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 71.50 रुपये तक ...और पढ़ें

महंगा हो गया सिलिंडर

महंगा हो गया सिलिंडर

HighLights

  1. 1 अक्टूबर से कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतें बढ़ीं

  2. 19 किलो वाले सिलिंडर पर 71.50 रुपये तक का इजाफा

  3. त्योहारों से पहले रेस्टोरेंट और व्यवसायों पर बढ़ेगा बोझ

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भू-राजनीतिक तनाव और सप्लाई की कमी के बीच, एक और नए महीने के साथ ही कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी हुई है। 1 अक्टूबर से कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतें बढ़ गई हैं। अलग-अलग शहरों में 19-kg वाले सिलेंडर की कीमत में 71.50 रुपये तक का इजाफा हुआ है।
त्योहारों के सीजन से ठीक पहले हुई इस बढ़ोतरी से रेस्टोरेंट, होटल, कैटरर्स और कमर्शियल LPG का इस्तेमाल करने वाले दूसरे व्यवसायों पर खर्च का बोझ बढ़ सकता है।

किस शहर में कितना पहुंचा दाम?

दिल्ली में, 19-किलो वाले कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत सितंबर के ₹2,747.50 से ₹62.50 बढ़कर ₹2,810 हो गई है। सितंबर में भी इसकी कीमत ₹9.50 बढ़ाई गई थी। मुंबई में, नए कमर्शियल सिलिंडर की कीमत ₹2,764 है, जबकि चेन्नई में यह कीमत बढ़कर ₹2,983 हो गई है।
इसी तरह पटना में कीमत ₹71.50 बढ़कर ₹3,100.50 हो गई है, जो बताए गए शहरों में सबसे अधिक बढ़ोतरी है।

घरेलू सिलिंडर के दाम नहीं बढ़े

घरेलू ग्राहकों के लिए राहत की बात है, क्योंकिल फिलहाल घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। घरेलू LPG सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू सिलिंडर की कीमत दिल्ली में ₹942, मुंबई में ₹941.50 और चेन्नई में ₹957.50 ही बनी हुई है।

1 तारीख होती है अहम

LPG की कीमतों में हर महीने की पहली तारीख को बदलाव किया जाता है, जो बेंचमार्क इंटरनेशनल कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों पर आधारित होता है। VAT जैसे स्थानीय टैक्स के आधार पर अलग-अलग राज्यों में कीमतें अलग-अलग होती हैं।

ये भी पढ़ें - डालमियानगर का दिलचस्प इतिहास: एक साधु की भविष्यवाणी से मशहूर उद्योगपति बनने वाले आरके डालमिया की कहानी; कैसे हुए बर्बाद?