Move to Jagran APP

चीन को पछाड़ जापान बन सकता है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शेयर बाजार

जल्द चीन का शेयर बाजार दूसरे नंबर से फिसलकर तीसरे पर आ सकता है

By Surbhi JainEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 03:30 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 07:20 AM (IST)
चीन को पछाड़ जापान बन सकता है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शेयर बाजार
चीन को पछाड़ जापान बन सकता है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शेयर बाजार

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। चीन का शेयर बाजार दुनिया का दूसरा बड़ा इक्विटी मार्केट है। चीन ने यह तमगा पिछले चार वर्षों से बरकरार रखा हुआ है। हालांकि यह अब दूसरे से फिसलकर तीसरे स्थान पर आ सकता है। यह जानकारी ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में सामने आई है।

loksabha election banner

जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार को चीन ने शेयर बाजार में करीब 406 अरब डॉलर डूब गये। जनवरी में उच्चतम स्तर छूने के बाद से अबतक चीन के शेयर्स का पूंजीकरण 1.6 ट्रिलियन तक घट चुका है। अगर मंगलवार की तरह एक दिन और गिरावट हुई तो चीन तीसरे पर और जापान दूसरे नंबर पर आ जाएगा। इससे जापान की मुद्रा को फायदा मिलेगा। आपको बता दें कि चीन ने वर्ष 2014 के अंत में जापान को पछाड़ दूसरे स्थान पर आ गया था। तब से यह दुनिया का दूसरा सबसे मूल्यवान शेयर बाजार बना हुआ है। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर की आशंकाओं के बीच यह गिरावट देखी जा रही है। लेकिन आपको बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक चीन के शेयर बाजार में बुधवार के सत्र में सरकारी प्रयासों की मदद से सुधार देखा गया।

दुनिया का सबसे बड़ा शेयर बाजार अमेरिका का है। इसका मूल्य करीब 31 ट्रिलियन डॉलर का है। दिलचस्प बात यह है कि अमेरिका का शेयर बाजार चीन और जापान के संयुक्त शेयर्स के मूल्य का भी दोगुना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.