गूगल प्लस बनाने वाले ने गूगल को कहा अलविदा
गूगल की सोशल नेटवर्किंग वेंचर 'गूगल प्लस' को बनाने वाले विवेक गुंडोत्रा ने आखिरकार आठ साल बाद कंपनी को अलविदा कह दिया। गुंडोत्रा ने गूगल प्लस के अपने पेज पर इस बात की जानकारी दी। गुंडोत्रा ने गूगल प्लस का लॉन्च किया था। हालांकि, कंपनी छोड़ने और भविष्य के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। गुंडोत्रा ने अपने पेज पर
न्यूयॉर्क। गूगल की सोशल नेटवर्किंग वेंचर 'गूगल प्लस' को बनाने वाले विवेक गुंडोत्रा ने आखिरकार आठ साल बाद कंपनी को अलविदा कह दिया। गुंडोत्रा ने गूगल प्लस के अपने पेज पर इस बात की जानकारी दी। गुंडोत्रा ने गूगल प्लस का लॉन्च किया था।
हालांकि, कंपनी छोड़ने और भविष्य के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। गुंडोत्रा ने अपने पेज पर लिखा, 'आज मैं करीब आठ साल बाद गूगल से विदा ले रहा हूं। मैं बेहद खुश किस्मत हूं कि मुझे गूगल के बेहतरीन लोगों के साथ काम करने का मौका मिला।' उन्होंने कहा, 'मैं आने वाले समय के लिए बेहद उत्सुक हूं। लेकिन आज इस बारे में बात करने वाला दिन नहीं है। आज का दिन आठ साल का जश्न मनाने का है। आज रोने और हंसने का दिन है।'
गुंडोत्रा के इस्तीफे पर कंपनी की सीईओ लैरी पेज ने कहा, 'विक गुंडोत्रा ने गूगल प्लस बनाया। कुछ ही लोग होते हैं जो अपने साहस और मेहनत से ऐसा काम करते हैं। वह इनके कठिन परिश्रम और काम के प्रति लगन के लिए आभारी हैं। गूगल इनके बेहतर भविष्य की कामना करता है।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।