सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DA Hike News: महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी में देरी से केंद्रीय कर्मचारी नाराज, अब करेंगे विरोध प्रदर्शन!

Published: Wed, 15 Apr 2026 05:39 PM (IST)Updated: Wed, 15 Apr 2026 06:52 PM (IST)

DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों में महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा में देरी को लेकर नाराजगी है। अप्रैल ...और पढ़ें

HighLights

  1. महंगाई भत्ते की घोषणा में हो रही देरी से कर्मचारी नाराज।

  2. CCGEW 16 अप्रैल, 2026 को कार्यस्थलों पर करेगा प्रदर्शन।

  3. 1 जनवरी, 2026 से डीए-डीआर की तत्काल घोषणा की मांग।

नई दिल्ली। DA Hike News: अप्रैल का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन अब तक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा नहीं हुई है। केंद्रीय कर्मचारियों के मन में कई तरह के सवाल हैं। अब वह विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं। क्योंकि डीए हाइक (DA Hike) का इंतजार लंबा होता जा रहा है।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों का सब्र अब जवाब देता दिख रहा है। कई सालों में पहली बार, इस देरी ने तय समय-सीमा को पार कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कर्मचारी संगठन सड़कों पर उतरने की योजना बना रहे हैं।

CCGEW के सदस्य DA Hike को लेकर करेंगे प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और कामगारों के परिसंघ (CCGEW) ने कैबिनेट सचिव को सूचित किया है कि उसके सदस्य 16 अप्रैल, 2026 को अपने कार्यस्थलों पर दोपहर के भोजन के समय प्रदर्शन करेंगे।

इससे पहले कई केंद्रीय संगठनों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र भी लिखा था और जल्द से जल्द महंगाई भत्ते में जल्द से जल्द बढ़ोतरी की घोषणा करने की अपील की थी।

अपने पत्र में, संगठन ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह विरोध प्रदर्शन केवल एक ही मांग महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर केंद्रित है। संगठन मांग है कि 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी, पेंशनभोगियों के लिए बकाया DA और महंगाई राहत (DR) की तत्काल घोषणा की जाए।

केंद्रीय कर्मचारियों में क्यों है नाराजगी?

2016 में लागू हुआ 7वां वेतन आयोग दिसंबर 2025 में ही समाप्त हो गया था। हालांकि, अभी 8वां वेतन आयोग लागू नहीं हुआ है। इसलिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike News) अभी 7वें वेतन आयोग के तहत ही की जा सकती है। लेकिन अभी तक यह हुई नहीं है। साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है। एक बार जनवरी और दूसरी बार जुलाई में। लेकिन आधा अप्रैल बीत जाने के बाद भी अभी तक इसमें बढ़ोतरी नहीं हुई है। यही कारण है कि कर्मचारियों में नाराजगी है।

यह भी पढ़ें- अदाणी पर बिफरा अमेरिका, कार्गो को नवी मुंबई एयरपोर्ट ट्रांसफर करने का किया विरोध; कहा- हो रहा संधि का उल्लंघन