सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DA Hike News: अप्रैल, मई या फिर जून, कब से खाते में बढ़कर आएगी सैलरी? AINPSEF के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दे दिया जवाब

Published: Sat, 25 Apr 2026 12:34 PM (IST)

DA Hike News: केंद्र सरकार ने ने पिछले सप्ताह महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी, ...और पढ़ें

DA Hike News: किस महीने से बढ़कर आएगी सैलरी?

DA Hike News: किस महीने से बढ़कर आएगी सैलरी?

HighLights

  1. केंद्र सरकार ने DA में 2% की वृद्धि की।

  2. DA 58% से बढ़कर अब 60% हो गया है।

  3. मई की सैलरी में मिलेगा बढ़ा DA और एरियर।

नई दिल्ली। DA Hike News: केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह महंगाई भत्ते (DA) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। इस फैसले के बाद DA 58% से बढ़कर 60% हो गया है। 18 अप्रैल 2026 को कैबिनेट की मंजूरी और 22 अप्रैल 2026 को जारी ऑफिस मेमोरेंडम के बाद यह स्पष्ट हो गया कि इस बढ़ोतरी का लाभ लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। अनुमान के मुताबिक, लगभग 50.46 लाख कर्मचारी और 68.27 लाख पेंशनभोगी इससे लाभान्वित होंगे।

हालांकि, DA बढ़ने की घोषणा के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि बढ़ी हुई सैलरी आखिर कब से मिलेगी और जनवरी से लागू इस बढ़ोतरी का एरियर कब आएगा।

कब से आएगी बढ़ी हुई सैलरी?

इसी मुद्दे पर कर्मचारी संगठन ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन (AINPSEF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत पटेल ने स्थिति साफ की है। उनके अनुसार अप्रैल महीने की सैलरी का प्रोसेस पहले ही शुरू हो चुका है, इसलिए इस महीने के वेतन में बढ़ा हुआ DA शामिल होने की संभावना काफी कम है।

उन्होंने कहा, "अप्रैल की सैलरी का प्रोसेस पहले ही शुरू हो चुका है, इसलिए इस महीने बढ़ा हुआ डीए मिलने की संभावना बहुत कम है। अब कर्मचारियों को मई महीने की सैलरी में बढ़ा हुआ डीए मिलेगा, और उसी के साथ जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल का एरियर भी जोड़कर दिया जाएगा।"

एकसाथ चार महीने का मिलेगा एरियर

इसका मतलब यह है कि कर्मचारियों को एक साथ चार महीने का एरियर मिल सकता है, जिससे उनके खाते में एक अच्छी रकम आएगी। यह एरियर जनवरी 2026 से लागू बढ़ोतरी के आधार पर दिया जाएगा।

जहां तक सैलरी आने की बात है, आमतौर पर सरकारी कर्मचारियों की मई महीने की सैलरी 31 मई या 1 जून के आसपास उनके खाते में पहुंचती है। हालांकि, अलग-अलग विभागों में सैलरी की तारीख में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है।

कुल मिलाकर, कर्मचारियों को थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ेगा, लेकिन मई के अंत या जून की शुरुआत में उन्हें बढ़ी हुई सैलरी के साथ एरियर का भी फायदा मिलेगा। इससे महंगाई के दौर में उन्हें कुछ राहत जरूर मिलेगी।

किस लेवल के कर्मचारी कि कितनी बढ़ेगी सैलरी?

DA Hike से कितनी सैलरी बढ़ी

क्रमांक

पद

बेसिक सैलरी

पुराना महंगाई भत्ता (DA)

नया महंगाई भत्ता

सैलरी में कितनी हुई बढ़ोतरी

1

चपरासी

18000

10440

10800

360

2

क्लर्क

19900

11542

11940

398

3

अपर डिवीजन क्लर्क

25500

14790

15300

510

4

सेक्शन ऑफिसर

56100

32538

33660

1122

5

डायरेक्टर

123000

71340

73800

2460

6

जॉइन्ट सेक्रेटरी

144200

83636

86520

2884

7

सेक्रेटरी

225000

130500

135000

4500

यह भी पढ़ें- 10 हजार के 1 करोड़ बनाने वाली कंपनी के तिमाही नतीजे जारी, हर शेयर के बदले दे रही ₹6 का डिविडेंड; रिकॉर्ड डेट आई