सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में घर खरीदारों से फ्रॉड करने वाले बिल्डर के खिलाफ CBI ने कोर्ट में पेश की 19वीं चार्जशीट!

Published: Fri, 04 Sep 2026 08:54 PM (IST)

Noida Homebuyer Fraud: सीबीआई ने नोएडा में घर खरीदारों से धोखाधड़ी के मामले में अर्थकॉन यूनिवर्सल इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड और ...और पढ़ें

नोएडा होमबायर्स फ्रॉड: सीबीआई ने अर्थकॉन इंफ्राटेक के खिलाफ 19वीं चार्जशीट दाखिल की

नोएडा होमबायर्स फ्रॉड: सीबीआई ने अर्थकॉन इंफ्राटेक के खिलाफ 19वीं चार्जशीट दाखिल की

HighLights

  1. सीबीआई ने नोएडा होमबायर्स धोखाधड़ी में 19वीं चार्जशीट दाखिल की।

  2. अर्थकॉन यूनिवर्सल इंफ्राटेक और निदेशकों पर जालसाजी का आरोप।

  3. ग्रेटर नोएडा के कासा रॉयल प्रोजेक्ट से जुड़ा है मामला।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| उत्तर प्रदेश के नोएडा में घर खरीदारों से बड़े पैमाने पर हुई धोखाधड़ी की जांच कर रही सीबीआई एक्शन मोड में आ गई है। मामले में सीबीआई ने अर्थकॉन यूनिवर्सल इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ नई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। होमबायर्स फ्रॉड मामलों में जांच एजेंसी की ओर से दाखिल की गई यह 19वीं चार्जशीट है। यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-1 स्थित प्लॉट नंबर GH-10 पर बने हाउसिंग प्रोजेक्ट कासा रॉयल में की गई कथित जालसाजी से जुड़ा है।

CBI ने जारी किया आधिकारिक बयान

जांच एजेंसी ने अपना आधिकारिक बयान जारी करते हुए साफ कहा है कि, आम नागरिकों और घर खरीदारों के हितों को नुकसान पहुंचाने वाले आर्थिक अपराधों, भ्रष्टाचार और सार्वजनिक धोखाधड़ी के मामलों में सभी जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाएगी।

कंपनी और डायरेक्टर्स ने किए थे झूठे वादे

CBI की जांच में सामने आया है कि आरोपी बिल्डर कंपनी और उसके डायरेक्टर्स ने खरीदारों और निवेशकों को झूठे वादे और भ्रामक जानकारियां देकर अपने जाल में फंसाया। इसके बाद गैरकानूनी और धोखेबाजी के हथकंडे अपनाकर उनसे भारी वित्तीय लाभ हासिल किया गया। एजेंसी को जांच के दौरान पुख्ता सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात जैसी गंभीर धाराओं के तहत विशेष जज की अदालत में आरोप पत्र पेश किया गया।

CBI ने देश के 30 मामलों में तेज की जांच

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद CBI देश भर में होमबायर्स से ठगी और फंड डायवर्जन के ऐसे 30 अन्य मामलों की भी तेजी से जांच कर रही है। इन मामलों में विभिन्न बिल्डर कंपनियों के अलावा वित्तीय संस्थानों के अज्ञात अधिकारी भी रडार पर हैं।

इससे पहले CBI रुद्र बिल्डवेल, जेपी इंफ्राटेक, एवीजे डेवलपर्स, लॉजिक्स सिटी, शुभकामना बिल्डटेक, नाइनएक्स और ओजोन अर्बना समेत कई प्रमुख बिल्डर कंपनियों, उनके निदेशकों और बैंक अधिकारियों के खिलाफ 18 चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- साल में महीने 12, फिर 11 महीने का ही क्यों बनता है एग्रीमेंट? 90% लोग नहीं जानते; एक्सपर्ट ने 6 पॉइंट में समझा दिया