अदाणी-अंबानी से आगे निकला ये विदेशी अरबपति, एशिया में बना नंबर 1; सऊदी-UAE के शेख भी छूटे पीछे
बाइटडांस के सह-संस्थापक झांग यिमिंग ने गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया है।
-1789617404892_m.webp)
अदाणी-अंबानी से आगे निकला ये विदेशी अरबपति (ai photo)
HighLights
झांग यिमिंग एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।
उन्होंने गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी को पछाड़ा।
बाइटडांस के मुनाफे से संपत्ति 105 अरब डॉलर पार।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में एक बहुत बड़ा और चौंकाने वाला उलटफेर देखने को मिला है। भारत में बैन हो चुके शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक (TikTok) की मूल कंपनी बाइटडांस (Bytedance) के को-फाउंडर झांग यिमिंग (Zhang Yiming) ने भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) को पछाड़ दिया है। बता दें कि इस भारी फेरबदल के साथ ही झांग यिमिंग अब गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी जैसे दिग्गज की पीछे छोड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति (Asia's Richest person) बन गए हैं।
अरबपतियों की रेस में यिमिंग का 'रॉकेट जंप'
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइटडांस के मुनाफे और ग्लोबल रेवेन्यू में हुए भारी इजाफे के कारण झांग यिमिंग की कुल संपत्ति (Zhang Yiming Net worth) में जबददस्त उछाल आया है। बता दें कि झांग यिमिंग (Zhang Yiming) की संपत्ति बढ़कर 105 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई है।
टेक सेक्टर में आए इस बूम के चलते झांग यिमिंग ने नेटवर्थ के मामले में भारतीय दिग्गजों को पछाड़ते हुए एशिया क सबसे अमीर शख्स का ताज अपने नाम कर लिया है। अमेरिका और कई यूरोपीय देशों में टिकटॉक (TikTok) को लेकर चल रहे कड़े प्रतिबंधों और विवादों के बावजूद, बाइटडांस (Bytedance) का वैल्यूएशन नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
इस महीने नेटवर्थ में जबरदस्त इजाफा
ब्लूमबर्ग (Bloomberg) के अनुसार 43 साल के झांग यिमिंग (Zhang Yiming) की नेट वर्थ मार्च 2019 में दर्ज की गई करीब 13 अरब डॉलर से अब कई गुना ज्यादा बढ़ चुकी है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि अकेले इस महीने उनकी नेटवर्थ में 12 अरब डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह आंकड़े BlackRock, Fidelity Investments और T. Rowe Price जैसी निवेश कंपनियों की ओर से रिपोर्ट की गई ByteDance की वैल्यूएशन में बदलाव के आधार पर बता जा रहे हैं।
गौतम अदाणी और अंबानी की संपत्ति पर क्या असर?
जहां एक तरफ टेक कंपनियों की वैल्युएशन छप्पर फाड़ रही है, वहीं भारतीय शेयर बाजार में चल रहे मौजूदा उतार-चढ़ाव ने भारतीय अरबपतियों की रैंकिंग पर असर डाला है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी इस लिस्ट में टॉप अरबपतियों में कड़ा मुकाबला कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल चीनी इंटरनेट दिग्गज की नेटवर्थ इन दोनों से आगे निकल चुकी है। वहीं, गौतम अदाणी (Gautam Adani) की संपत्ति जून में करीब 120 अरब डॉलर तक पहुंची थी, लेकिन इसके बाद शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और तेल की बढ़ती कीमतों समेत अन्य बाजार कारकों के बीच इसमें कमी आई।
कौन हैं झांग यिमिंग?
झांग यिमिंग चीनी इंटरनेट और टेक्नोलॉजी कंपनी बाइटडांस के मुख्य संस्थापक है। उन्होंने ही दुनिया को TikTok जैसा वायरल शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म दिया था। खास बात यह है कि झांग यिमिंग ने साल 2021 में ही बाइटडांस के सीईओ (CEO) पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन कंपनी में अपनी भारी हिस्सेदारी (Stake) के चलते उनकी दौलत रॉकेट की गति से बढ़ रही है। रेगुलर एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य कारोबारों से बड़ी संपत्ति बनाने वाले अरबपतियों के साथ अब AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी से जुड़े कारोबारी भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। चीन में AI रिसर्च और निवेश को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है और अमेरिका के साथ टेक्नोलॉजी की प्रतिस्पर्धा भी जारी है।
