सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बजट में होगी दूसरी पीढ़ी के सुधारों की घोषणाः जेटली

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Sun, 23 Nov 2014 02:41 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 23 Nov 2014 11:59 PM (GMT+05:30)

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने रविवार को कहा कि अगामी आम बजट में दूसरी पीढ़ी के तमाम आर्थिक सुधारों की घोषणा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने रविवार को कहा कि अगामी आम बजट में दूसरी पीढ़ी के तमाम आर्थिक सुधारों की घोषणा की जाएगी। जेटली ने कहा, देश में अभी ज्यादातर क्षेत्रों को और अधिक खुला बनाने की जरूरत है। इसके लिए पूंजी की वाजिब लागत के साथ-साथ नीतियों व कर व्यवस्था में स्थिरता की जरूरत है।

जेटली ने उम्मीद जताई कि सरकार द्वारा किए गए उपायों के प्रभावी होने के बाद 2015-16 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर छह प्रतिशत से ऊपर पहुंच जाएगी और इसके बाद हम उच्च आर्थिक वृद्धि दर की राह पर चल पड़ेंगे।

बजट 2015-16 की दिशाओं के बारे में पूछे जाने पर वित्तमंत्री ने कहा कि दूसरी पीढ़ी के सुधारों की पूरी सूची पड़ी है। इसके अलावा ऐसे सुधारों की भी पूरी सूची है, जो इसके लिए तैयार खड़ी है। इसके साथ पीछे की कुछ चीजों को खत्म किया गया है। उसमें से एक कोयला अध्यादेश है, जो एक चीज को खत्म करने की बात है। राजग सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों के दौरान कई कदम उठाए गए हैं, जिससे स्थिति में सुधार हुआ है।

पढ़ेंः कर दाताओं के जेब में ज्यादा पैसा चाहते हैं जेटली