ब्रेंट क्रूड $116 के पार, ग्लोबल मार्केट में उथल-पुथल के बीच जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम; तुरंत चेक करें ताजा रेट
Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जिसका मुख्य ...और पढ़ें

ब्रेंट क्रूड $115 के पार, ग्लोबल मार्केट में उथल-पुथल के बीच जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम; तुरंत चेक करें ताजा रेट
HighLights
ब्रेंट क्रूड $115 के पार, अमेरिका-ईरान तनाव मुख्य कारण।
भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम फिलहाल अपरिवर्तित रहे।
वैश्विक औसत से भारत में ईंधन काफी किफायती है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर हम पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price Today) के बढ़ते दामों से परेशान रहते हैं, लेकिन अगर दुनिया के बाकी देशों से तुलना करें, तो भारत में तेल काफी किफायती मिल रहा है। इस समय ग्लोबल मार्केट (Global Market) में कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर से आसमान छू रही हैं, जिसका असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि देश और दुनिया में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट क्या हैं।
116 डॉलर के पार ब्रेंट क्रूड
अमेरिका और ईरान (America Iran War) के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। अमेरिकी सेना की ओर से ईरान पर फिर से हमले की आशंका के बीच ब्रेंट क्रूड (Brent Crude Price today) एक बार फिर 11 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है।
हालांकि राहत की बात ये है कि इसका असर फिलहाल भारत पर देखने को नहीं मिला है। 30 अक्टूबर को सुबह 6 बजे जारी हुए नए रेट्स के मुताबिक, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक देश के ज्यादातर हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दुनिया vs भारत: कहां कितना महंगा है ईंधन?
ग्लोबली बात करें तो भारत के मुकाबले बाकी जगह पर फ्यूल के दाम काफी ज्यादा महंगे हैं। दुनियाभर में औसतन पेट्रोल करीब ₹150 प्रति लीटर और डीजल करीब ₹158.73 प्रति लीटर है। वहीं अगर भारत की बात करें तो यहां ट्रोल लगभग ₹108.65 और डीजल ₹98.10 प्रति लीटर है।
मालूम हो कि सबसे सस्ता फ्यूल वेनेजुएला में है जहां 1 लीटर डीजल की कीमत सिर्फ 40 पैसे और पेट्रोल की कीमत सिर्फ ₹3.32 प्रति लीटर है। वहीं हांगकांग में पेट्रोल ₹420.50 और डीजल ₹463.02 प्रति लीटर तक पहुंच चुका है, जोकि सबसे महंगा है।
हर जगह अलग क्यों होते हैं रेट?
इंटरनेशनल मार्केट में भले ही कच्चे तेल की कीमत एक हो। लेकिन हर देश के अपने टैक्स रूल्स और सब्सिडी मॉडल होते हैं। अमीर देशों में जहां टैक्स ज्यादा देना होता है, वहां फ्यूल काफी महंगा होता है। तो दूसरी तेल उत्पादक देशों या कम आय वाले देशों में सरकारें जनता को राहत देने के लिए टैक्स कम रखती हैं या सब्सिडी देती हैं, जिससे वहां तेल बहुत सस्ता मिल जाता है। हालांकि अमेरिका इस मामले में एक बड़ा अपवाद है, जहां विकसित देश होने के बावजूद अन्य देशों की तुलना में पेट्रोल सस्ता रहता है।
